रमजान पर पकवानों से भरे बाजार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पवित्र माह रमजान की शुरुआत हो चुकी है। मुस्लिमों के इस त्यौहार को इस्लामिक कैलेन्डर के अनुसार नौवें महीने में मनाया जाता हैं। दुनिया भर के मुसलमान इस त्यौहार को मनाने के लिए रोजा रखते हैं।
इस वजह से मनाते हैं रमजान
इस त्यौहार का मकसद पुराने विवादों को सुलझाने, पड़ोसियों और दोस्तों से रिश्ते को और मजबूत बनाना होता है। इस दौरान इस्लाम को मानने वाले रोजे रखते हैं, इस दौरान भोजन तो दूर की बात यहां तक कि पानी का एक घूंट भी लेना प्रतिबंधित होता है। इसका उद्देश्य रोजेदारों को अल्लाह के और करीब लाना है।
मुरादाबाद का बाजार रमजान के लिए है तैयार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का बाजार रमजान के लिए कई तरह के व्यंजनों और पकवानों से भर गया है। मुरादाबाद के बाजार में नए कपड़े, टोपियां, रमजान की पारंपरिक मिठाई और प्रार्थना का सामान खरीदने के लिए उत्सुक लोगों की भीड़ लगी हुई है। त्योहार के लिए घरों में धूम धाम से तैयारी चल रही है। यही हाल भोपाल का है. जैसे ही चाँद दिखने की सूचना मिली भोपाल में पहला रोजा रखने वालों की भीड़ से बाज़ार गुलज़ार हो गया.
पाक माह रमजान की विशेषताएं
1) महीने भर के रोजे (उपवास) रखना
2) रात में तरावीह की नमाज पढना
3) कुरान तिलावत (पारायण) करना
4) एतेकाफ बैठना, यानी गांव और लोगों की तरक्की और कल्याण के लिये अल्लाह से दुआ करते हुए मौन व्रत रखना।
5) जकात देना (जकात इस्लाम में एक प्रकार का दान देना है)
6) अल्लाह का शुक्र अदा करना। अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए इस महीने के गुजरने के बाद शव्वाल (इस्लामी कैलेंडर का दसवां माह) की पहली तारीख को ईद उल-फितर मनाते हैं।
Created On :   17 May 2018 3:48 PM IST