आजम के बाद अब BJP विधायक की भैंस चोरी, पुलिस में हड़कंप

uttar pradesh police begins hunt for BJP MLAs buffaloes
आजम के बाद अब BJP विधायक की भैंस चोरी, पुलिस में हड़कंप
आजम के बाद अब BJP विधायक की भैंस चोरी, पुलिस में हड़कंप

डिजिटल डेस्क, सीतापुर। यूपी के सीतापुर में बीजेपी विधायक की भैंस चोरी होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। भाजपा के विधायक सुरेश राही जो कि हरगांव से विधायक है, उनका एक कृषि फार्म है। बता दें कि शनिवार की रात उनके फार्म से चोरों ने दो भैंस चोरी कर ली। सुबह होने के बाद चौकीदार ने इस बात की सूचना विधायक जी को दी। जिसके बाद परेशान सुरेश राही ने पुलिस के पास FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि हरगांव से भाजपा विधायक सुरेश राही के फार्म हाउस में बड़ी संख्या में दुधारु गाय और भैंस पाले गए हैं। जिनकी देखभाल और सुरक्षा के लिए फार्म हाउस में हमेशा चौकीदार और कई मजदूर रहते हैं। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरु कर दी है। साथ में जगह जगह छापे भी मार रही है। अब पुलिस को भैंस तो ढूंढनी पड़ेगी ही क्योंकि जनाब भाजपा विधायक की भैंस चोरी हुई है कोई आम व्यक्ति की थोड़ी। 

सपा नेता आजम खान की भी भैंस हुई थी चोरी

बता दें कि 2014 में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की भैंस चोरी होने का मामला सामने आया था। भैंस की तलाश में पूरे जिले का पुलिस महकमा लग गया था। यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। बता दें कि आजम खान की भैंस चोरी का मामला मीडिया में लंबे समय तक छाया रहा था। मीडिया में आए इस मामले में पुलिस ने पांच महीने की खोजबीन के बाद चोरी हुई भैंस और चोर को पकड़ लिया था।

मप्र पुलिस ने भी ढूंढी हैं बकरियां

पुलिस ने केवल भैंस ही नहीं बल्कि बकरियां भी ढूंढी है। बता दे सपा नेता आजम खान के बाद, उन्ही की ही पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम की बकरी चोरी हो गई थी। जिन्हे ढूंढने के लिए पुलिस महकमें को काम पर लगा दिया गया था। पूरी मशक्त की बाद पुलिस ने सांसद की 23 बकरियों में 17 को ढूंढ निकाला। गौरतलब है कि यह मामला मध्य प्रदेश के विदिशा का है। समाजवादी पार्टी के सांसद मुनव्वर सलीम मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं। विदिशा जिले के बरखेड़ी गांव में सलीम का फार्म हाउस है, जहां से 23 बकरियां गायब हो गई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस में बकरी गायब होने की शिकायत में एक बकरी की कीमत 1.30 लाख बताई थी।

यह घटना उस समय हुई जब सांसद के रिश्तेदार और जानवरों की देखभाल करने वाले केयर टेकर किसी काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। जब वापस आए तो बकरियां गायब होने की जानकारी मिली। जिसके बाद सांसद के भाई ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बकरियों को तलाश के लिए अभियान शुरू किया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सांसद की 17 जिंदा बकरियों को बरामद किया 


 

Created On :   4 Dec 2017 4:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story