मुंबई BMC ने स्कूलों में किया वंदे मातरम को कंपल्सरी

vande mataram will be compulsary in bmc school
मुंबई BMC ने स्कूलों में किया वंदे मातरम को कंपल्सरी
मुंबई BMC ने स्कूलों में किया वंदे मातरम को कंपल्सरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में भी बीएमसी ने तमिलनाडु की तरह सभी स्कूलों में "वंदे मातरम" गाना अनिवार्य हो सकता है। बीएमसी ने गुरुवार यानि 10 अगस्त को वंदे मातरम अनिवार्य करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। बीएमसी के फैसले लेने के बाद अब इस पर आखिरी फैसला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेना है। अगर फडणवीस सरकार की तरफ से इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाती है तो बीएमसी के सभी स्कूलों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य हो जाएगा।

न्यूज एजेंसियों के मुताबिक, इस बारे में जानकारी देते हुए मुंबई के मेयर ने कहा कि BMC के स्कूलों में वंदे मातरम को अनिवार्य करने के लिए हमने नोटिस पास कर दिया है, अब सरकार इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लेगी।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों बीजेपी नगर सेवक संदीप पटेल ने बीएमसी के सामने एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें बीएमसी समेत सभी एडिड स्कूलों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने की बात कही गई थी। उन्होंने अपने प्रस्ताव में कहा कि कम से कम सप्ताह में दो दिन स्कूलों में वंदे मातरम गाया जाना चाहिए। 

Created On :   11 Aug 2017 10:58 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story