राज्यसभा में भावुक हुए उप राष्ट्रपति नायडू, कहा...रेड्डी के साथ काफी काम किया

Venkaiah Naidu breaks down in Rajya Sabha remembering Jaipal Reddy
राज्यसभा में भावुक हुए उप राष्ट्रपति नायडू, कहा...रेड्डी के साथ काफी काम किया
राज्यसभा में भावुक हुए उप राष्ट्रपति नायडू, कहा...रेड्डी के साथ काफी काम किया
हाईलाइट
  • जयपाल रेड्डी का रविवार को हैदराबाद में निधन हुआ था
  • रेड्डी के निधन पर जाहिर किया दुख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वह एक उत्कृष्ट संचालक और सक्षम प्रशासक थे। मुझे आंध्र प्रदेश विधानसभा में उनके साथ दो कार्यकाल के लिए काम करने का सौभाग्य मिला। हम दोनों एक ही बेंच पर बैठते थे। रेड्डी का निधन रविवार को हैदराबाद में हुआ था।

बता दें कि 1942 में जन्मे रेड्डी का राजनीतिक सफर तब शुरू हुआ, जब उन्हें आंध्र प्रदेश यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। वह 1970 के दशक में लगातार 4 बार कांग्रेस के विधायक बने और कई सरकारों में प्रमुख विभागों के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने दो कार्यकालों के लिए राज्य सभा में आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। रेड्डी को 1998 में सर्वश्रेष्ठ सांसद के तौर पर सम्मानित किया गया था।

नायडू ने सोमवार को भावुक होते हुए कहा कि वह मेरे दोस्त थे, वरिष्ठ होने के नाते वह मेरा मार्गदर्शन भी करते थे। सदन द्वारा रेड्डी के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया। नायडू ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि रेड्डी उनसे आंध्र प्रदेश के विधानसभा सत्र से पहले नाश्ते पर जरूर मिलते थे।

नायडू ने कहा कि उन दिनों सभा सुबह 8 बजे से शुरू होती थी, विस जाने के लिए हम दोनों सुबह 7 बजे मिलते और कई मुद्दों पर चर्चा करते थे। नायडू ने कहा कि उनके निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ।

 

 

 

 

Created On :   29 July 2019 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story