माल्या बोला- 9 हजार करोड़ का कर्ज, जब्त कर लिए 13 हजार करोड़

Vijay Mallya said, security agencies attached my properties of RS 13,000 crores
माल्या बोला- 9 हजार करोड़ का कर्ज, जब्त कर लिए 13 हजार करोड़
माल्या बोला- 9 हजार करोड़ का कर्ज, जब्त कर लिए 13 हजार करोड़
हाईलाइट
  • 2016 में भारत से लंदन भागा था शराब कारोबारी
  • रिकवरी से ज्यादा की संपत्ति की अटैच: माल्या
  • सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई पर माल्या को ऐतराज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाकर लंदन भागने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई पर ऐतराज जताया है। माल्या ने ट्वीट किया कि अब तक उनके ग्रुप की 13 हजार करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं, जबकि बैंकों ने 9 हजार करोड़ रुपए के कर्ज का ही दावा किया है।

माल्या ने कहा कि रोज सुबह जागने के बाद मुझे पता चलता है कि मेरी एक और संपत्ति को ऋण वसूली प्राधिकरण अटैच कर चुका है। मैं जानना चाहता हूं कि आखिर ऐसा कब तक चलता रहेगा। माल्या ने कहा कि वकील इंग्लैंड में मेरे खिलाफ ओछी मुकदमेबाजी कर रहे हैं, जिसका लाइसेंस भारतीय बैंकों ने दिया है। जनता के पैसे को मुकदमे में खर्च किया जा रहा है।

माल्या ने कहा कि भारत के बैंक दावा करते हैं कि मैं उनके 9 हजार करोड़ रुपए लेकर भागा हूं, लेकिन इन बातों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। बता दें कि लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण की मंजूरी दिसंबर 2018 में ही दे दी थी, हालांकि, इस आदेश पर आखिरी फैसला वहां की सरकार को लेना है। 

प्रत्यर्पण के फैसले के खिलाफ माल्या के पास अपील करने का अधिकार होगा। बता दें कि माल्या के ऊपर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपए बकाया है। वह मार्च 2016 में भारत से लंदन भाग गया था। मुंबई की विशेष अदालत ने माल्या को भगोड़ा घोषित किया था।

 

 

 

Created On :   2 Feb 2019 10:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story