सिंगर के पिता और कांबली की पत्नी दोनों के खिलाफ FIR, छेड़खानी के बाद हुआ था विवाद

Vinod Kambli wife andrea hewitt on complaint against singer Ankit Tiwaris father
सिंगर के पिता और कांबली की पत्नी दोनों के खिलाफ FIR, छेड़खानी के बाद हुआ था विवाद
सिंगर के पिता और कांबली की पत्नी दोनों के खिलाफ FIR, छेड़खानी के बाद हुआ था विवाद
हाईलाइट
  • अंकित तिवारी के पिता राजेंद्र कुमार ने कांबली और उनकी पत्नी को सार्वजनिक रुप से माफी मांगने के लिए कहा है।
  • कांबली की पत्नी ने बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
  • पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया था।
  • यह घटना मुंबई के मलाड स्थित मॉल में हुई थी।
  • सबसे पहले पुलिस थाने पहुंचकर अंकित तिवारी के पिता ने शिकायत दर्ज क

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रविवार को पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया था। इस मामले में कांबली की पत्नी ने बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। यह घटना मुंबई के मलाड स्थित मॉल में हुई थी। मामले में सबसे पहले पुलिस थाने पहुंचकर अंकित तिवारी के पिता ने शिकायत दर्ज कराई। ये शिकायत मुंबई के बांगुर नगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। दूसरी ओर एंड्रिया हेविट ने भी इनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

मामले में कांबली ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी से छेड़खानी के बाद "आरोपी शख्स" के दो बेटों ने भी उनसे और उनकी पत्नी से हाथापाई की थी। वहीं अंकित तिवारी के पिता राजेंद्र कुमार ने कांबली और उनकी पत्नी को सार्वजनिक रुप से माफी मांगने के लिए कहा है।

मामले में कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने भी बयान जारी कर कहा कि मॉल में एक शख्स ने मेरे पास से गुजरते हुए कमेंट पास किया था। इसके बाद क्या मैंने गलत किया? फिर उसके बेटे वहां आए और उन्होंने भी हमारे साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। इसके बाद हमने मामले को लेकर थाने में FIR भी दर्ज कराई।

कांबली ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि वह मलाड के एक मॉल में शापिंग के लिए गए हुए थे। उसी दौरान ने गेम जोन में घूम रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उनकी पत्नी को गलत तरीके से छुआ। इस गलत हरकत का विरोध करते हुए उनकी पत्नी ने उस शख्स को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वे वहां फूड मॉल में गए, तो वहां भी उस शख्स के दो बेटे (सिंगर अंकित तिवारी का नाम लिए बगैर कहा) पहुंच गए और उनकी पत्नी पर झपटने लगे। कांबली ने कहा कि उन दोनों बेटों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की थी।

जब विनोद कांबली से पूछा गया कि अंकित तिवारी के परिवार ने उनके खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है, तो सवाल के जवाब में कांबली ने पूछा, "क्या मेरी पत्नी पागल है, जो किसी को बिना बात के मार देगी? क्या उनके परिवार को पता है कि क्यों मारा?" "वे लोग कह रहे हैं कि वह शख्स बेहोश हो गया। सीसीटीवी में कहां दिख रहा है कि वह बेहोश हो गया?"

कौन हैं अंकित तिवारी और उनके पिता
आरके तिवारी एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी हैं और उनका एक बेटा बिजनेसमैन हैं, तो दूसरा बेटा बॉलीवुड का मशहूर सिंगर अंकित तिवारी है. अंकित तिवारी ने बॉलीवुड में कई हिट सॉन्ग दिए हैं. "आशिकी 2" का सॉन्ग "सुन रहा है" "एक विलेन" का सॉन्ग "गलियां" उनके सुपरहिट सॉन्ग हैं।

Created On :   2 July 2018 12:17 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story