बिहार में मौसम साफ, लुढ़का पारा

Weather clear in Bihar, mercury rolled
बिहार में मौसम साफ, लुढ़का पारा
बिहार में मौसम साफ, लुढ़का पारा

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है तथा सुहावना बना हुआ है। इस बीच, राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 18.7 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Created On :   14 Oct 2019 5:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story