राजस्थान बना कश्मीर, बर्फ से ढंके हरे-भरे खेत, हाड़ कंपा दे रही है उत्तर भारत की ठंड

कड़ाके की सर्दी से हाल-बेहाल राजस्थान बना कश्मीर, बर्फ से ढंके हरे-भरे खेत, हाड़ कंपा दे रही है उत्तर भारत की ठंड
हाईलाइट
  • कड़ाके की ठंड ने रेगिस्तान को भी जमा दिया
  • फतेहपुर का तापमान माइनस 5.2 डिग्री दर्ज
  • फतेहपुर में 20 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। बर्फ का नाम सुनते ही सबसे पहला ख्याल हिमाचल प्रदेश और कश्मीर की वादियों का आता है। लेकिन, इस बार हरे-भरे खेतों पर बर्फ का कब्जा कश्मीर में नहीं बल्कि राज्स्थान में हुआ है। इस साल राजस्थान में ठंड ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब राजस्थान में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाके तक चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। यहां के कई जिलों का न्यूनतम तापमान माइनस में जा चुका है। 

Weather Today: राजस्थान बना कश्मीर, रेत पर बर्फ की चादर, शेखावाटी में  श्रीनगर के बराबर पारा - Weather Forecast rajasthan Cold wave today 19  december 2021 shekhawati minimum temperature in ...

राजस्थान के फतेहपुर में 20 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। रात में फतेहपुर का तापमान माइनस 5.2 डिग्री दर्ज किया है। इससे पहले 30 दिसंबर साल 2014 का यहां का तापमान 4.6 डिग्री तक लुढ़का था। बर्फ और कड़ाके की ठंड ने रेगिस्तान को भी जमा दिया। 

सीकर के फतेहपुर का तापमान माइनस 3.8 डिग्री पहुंच गया है। सर्दी का असर पूरे जिले में है। रविवार सुबह सीकर शहर के स्मृति वन में जमी ओस ने बर्फ की चादर का रूप ले लिया।

बेहाल है उत्तर भारत 
इन दिनों पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से पूरा उत्तर भारत हाड कंपा देने वाली ठंड का सामना कर रहा है। शीतलहर के थपेड़ों से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कई जगह का तापमान माइनस में जा चुका है। दिल्ली की सर्दियों से सभी लोग वाकिफ है। राजधानी में शीतलहर के प्रकोप से लोग परेशान है। पारा 4 डिग्री के नीचे जा चुका है। IMD ने आने वाले 48 घंटे में इससे भी ज्यादा ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। एक तरफ यमुनोत्री में यमुना जमने लगी है। तो दूसरी तरफ श्रीनगर की डल झील धीरे-धीरे बर्फ का रुप ले रही है। हिमाचल में नल का पानी जम रहा है। राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में पारा माइनस में जा चुका है। 

Freezing cold weather conditions prevail across Kashmir

उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब का हाल
अमृतसर का न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ का 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के सिरसा में 0.6 डिग्री तो मध्यप्रदेश के भोपाल में रविवार को  4 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क चुका है। ये 55 सालों में सबसे ठंडी रात रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तराखंड में 2 दिनों तक सर्द हवाएं और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

Severe Cold Grips North India; Temperature Dips Below Freezing Point In  Rajasthan's Churu | Weather Update

 

Created On :   20 Dec 2021 9:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story