पति ने पराए मर्द संग सेक्स करते पत्नी को पकड़ा, पत्नी ने पति की हत्या कर लाश सेप्टिक टैंक में डाला

Wife murdered her husband dead body found from water tank after 13 year
पति ने पराए मर्द संग सेक्स करते पत्नी को पकड़ा, पत्नी ने पति की हत्या कर लाश सेप्टिक टैंक में डाला
पति ने पराए मर्द संग सेक्स करते पत्नी को पकड़ा, पत्नी ने पति की हत्या कर लाश सेप्टिक टैंक में डाला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। घर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में बोइसर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। पूछताछ में महिला ने बताया कि 13 साल पहले उसने अपने पति की हत्या कर लाश घर में स्थित सेप्टिक टैंक में डाल दी थी। पुलिस ने टैंक की तलाशी ली तो उसमें हड्डियों का ढांचा मिला

13 साल बाद खुला पति की हत्या का राज
गिरफ्तार महिला का नाम सरिता भारती, उम्र 37 साल है। बोइसर पुलिस ने बुधवार को लोगों की शिकायत के बाद बोइसर के डंडीपाडा इलाके में स्थित चाल पर छापा मारा था। यहां से पुलिस ने भारती और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया जब की चार महिलाओं को सेक्स रैक्ट चलाने वाली भारती के चंगुल से मुक्त कराया। छानबीन के दौरान पुलिस को भारती के गायब पति के बारे में जानकारी मिली तो कड़ाई से पूछताछ की गई। इसके बाद भारती ने बताया कि 13 साल पहले अपने पति की हत्या कर दी थी।

प्रेमी के साथ पति ने रंगेहाथों पकड़
महिला ने बताया कि पति सहदेव ने उसे अपने प्रेमी के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। इसके बाद भारती ने सो रहे सहदेव के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव घर के अंदर की जमीन के नीचे बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया। इसी घर में भारती सेक्स रैकेट चलाने लगी। भारती के बयान के बाद पुलिस ने घर में खुदाई की तो सहदेव की हड्डियां मिलीं। हड्डियां फारेंसिक जांच के लिए भेज दी गईं है। सीनियर इंस्पेक्टर किरण कबाडी ने बताया कि महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सहदेव के रिश्तेदारों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।

Created On :   7 Dec 2017 11:57 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story