मोदी के गढ़ में ये वाली 'जेडीयू' देगी टक्कर, हार्दिक पटेल भी आएंगे साथ

with Opposition parties JD (U) will give BJP challenge to Gujarat
मोदी के गढ़ में ये वाली 'जेडीयू' देगी टक्कर, हार्दिक पटेल भी आएंगे साथ
मोदी के गढ़ में ये वाली 'जेडीयू' देगी टक्कर, हार्दिक पटेल भी आएंगे साथ

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में जनता दल यूनाटेड (JDU) के बंटवारे के बाद से असली और नकली JDU को लेकर जंग छिड़ गई है। पार्टी दो खेमे में बदल गई है। इस बीच अब शरद यादव खेमा बीजेपी से बदला लेने के लिए गुजरात का सहारा लेने का मन बनाया है।

शरद यादव ने गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस और वाम दलों सहित समान विचारधारा वाले अन्य दलों के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। गुट के कार्यवाहक अध्यक्ष छोटूभाई वसावा ने कहा कि उनकी पार्टी गुजरात विधान सभा चुनाव में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी और राज्यों में पार्टी को मजबूत करेगी। 

ये भी पढ़े-शरद गुट ने नीतीश को जदयू अध्यक्ष पद से हटाया

हार्दिक पटले को भी लाएंगे साथ

वसावा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नोटबंदी और GST लागू कर देश का सत्यानाश किया है उसे देखते हुए उनकी पार्टी कांग्रेस, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य दलों से गठबंधन कर गुजरात में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल से भी गठजोड़ करने की कोशिश की जा रही है।

बता दें गुजरात में छह बार से विधायक रहे वसावा को शरद यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में जदयू के अध्यक्ष के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नियुक्ति को रद्द कर उनकी जगह वसावा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। 

नीतीश  कुमार के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि संगठन की बुनियाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी होते हैं, विधायक और सांसद नहीं। वसावा ने आगे कहा कि उन्हें जदयू के 20 प्रदेश इकाईयों के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया है और नीतीश कुमार खुद ही पार्टी से अलग हो गए हैं।

 

Created On :   19 Sept 2017 9:09 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story