राम मंदिर निर्माण के साथ ही एक नए भारत का संकल्प साकार होगा : विहिप

With the construction of Ram temple, the resolve of a new India will come true: VHP
राम मंदिर निर्माण के साथ ही एक नए भारत का संकल्प साकार होगा : विहिप
राम मंदिर निर्माण के साथ ही एक नए भारत का संकल्प साकार होगा : विहिप

नई दिल्ली, 1 अगस्त(आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने कहा कि राम मंदिर का भूमि पूजन देश के लिए एक गौरवशाली क्षण है। इस राष्ट्रीय गौरव को कोई धूमिल नहीं कर सकता है। भगवान राम के मंदिर का शीर्ष कलश स्थापित होने तक सभी विभाजनकारी तत्व पूर्ण रूप से निर्थक हो जाएंगे और आत्मविश्वास से युक्त एक नए भारत का संकल्प साकार होगा।

विहिप के शीर्ष नेता ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि 1984 से प्रारंभ हुए राम मंदिर आंदोलन में तीन लाख से अधिक गांवों की सहभागिता के साथ 16 करोड़ राम भक्तों ने भाग लिया। 9 नवंबर 2019 को सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय देने तक यह संघर्ष निरंतर चलता रहा।

उन्होंने कहा कि इस अद्वितीय अभियान का ही परिणाम है कि राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प एक एक कदम आगे बढ़ते हुए साकार हो रहा है।

सुरेंद्र जैन ने कहा कि लगभग 1000 वर्षो तक विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध चले निरंतर संघर्ष के बाद हमने विजय प्राप्त की थी परंतु छद्म धर्म-निरपेक्षता की विभाजनकारी राजनीति ने देश के स्वाभिमान को कुंठित करने का प्रयास निरंतर किया। हिंदू समाज को न केवल काल्पनिक आधारों पर बांटा जा रहा था अपितु हिंदुओं में एक हीन भावना का निर्माण भी किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने विभाजन की सभी रेखाओं को समाप्त कर दिया है। जाति, पंथ, भाषा, क्षेत्र आदि से ऊपर उठकर हिंदू संगठित हुआ है। संपूर्ण देश अब आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर हर क्षेत्र में कल्याणकारी परिवर्तन ला रहा है। साथ ही, भारत, वैश्विक मंच पर, एक महाशक्ति के रूप में पदार्पण कर रहा है।

Created On :   1 Aug 2020 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story