भोपाल में महिला पर चाकू से हमला

By - Bhaskar Hindi |10 Dec 2019 3:31 PM IST
भोपाल में महिला पर चाकू से हमला
भोपाल, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को पंचशीलनगर में एक विवाहित महिला पर चाकू से कई प्रहार कर घायल कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पंचशील नगर में सरस्वती स्कूल के पास विवाहित महिला पर एक युवक ने हमला बोल दिया और चाकू से कई वार किए, इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की उम्र 30 के आसपास बताई जा रही है।
म्हिला के परिजनों का आरोप है कि हमलावर कोई और नहीं बल्कि घायल महिला के पति का दोस्त है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। महिला का इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार, चाकू से नौ प्रहार किए गए।
Created On :   10 Dec 2019 9:01 PM IST
Tags
Next Story