भारत की ओर हैं दुनिया की निगाहें : मोहन भागवत

world is looking at india with hope mohan bhagwat
भारत की ओर हैं दुनिया की निगाहें : मोहन भागवत
भारत की ओर हैं दुनिया की निगाहें : मोहन भागवत

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने जयपुर में आयोजित एक समारोह में कहा कि दुनिया प्रयोगों से परेशान हो चुकी है और उसकी भारत से उम्मीदें हैं कि वह दुनिया का नेतृत्व करे। उन्होंने कहा कि दुनिया उम्मीद के साथ भारत को देख रही है और चाहती है कि हमारा देश दूसरे देशों को रास्ता दिखाए। वो एक नजीर बन सके ताकि हमारा अनुसरण कर बाकी देश हमारे पीछे आएं।

भागवत जयपुर में सेवा भारती समिति की नई इमारत सेवा सदन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया पूर्व में भारत और चीन की ओर देख रही है, लेकिन चीन को लेकर संदेह हैं और दुनिया की निगाहें पूरी उम्मीद के साथ भारत पर लगी हैं। इसके लिए देश में अच्छे कामों को आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि देश अच्छे कार्यों के बदौलत विश्व में एक अलग जगह बना सके। भागवत ने कहा कि लोग देश और समाज की सेवा करें। संघ का काम सेवा करना है। स्वयं सेवक संघभी लोगों की और समाज की सेवा कर रहा है।

उन्होंने 2015 में नेपाल में आए भूकंप के दौरान भारत की ओर से दी गई सहायता का उदाहरण भी दिया। इस दौरान भागवत ने कहा, तकनीक ने कम से कम समय में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने की दूरी को कम किया है।

इस अवसर पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं। राजे ने कहा कि राज्य में सेवा के जरिए सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने एक खास बात पर गौर करने को कहा और वो ये कि सेवा करें तो प्रचार की कोई जरुरत नहीं बल्कि खामोशी से की जानी चाहिए। राजे ने कहा कि करीब 600 करोड़ रूपये की लागत से प्रदेश में मंदिरों का विकास, धरोहर संरक्षण का काम हो रहा है।

Created On :   5 Nov 2017 10:39 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story