सेना में यादव रेज‍िमेंट बनाने की मांग, PM मोदी को भेजे 20 लाख पोस्‍टकार्ड

yadav mahasabha has sent around 20 lakh postcards to pm narendra modi
सेना में यादव रेज‍िमेंट बनाने की मांग, PM मोदी को भेजे 20 लाख पोस्‍टकार्ड
सेना में यादव रेज‍िमेंट बनाने की मांग, PM मोदी को भेजे 20 लाख पोस्‍टकार्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय यादव महासभा (एआईवाईएम) चाहती है कि भरातीय सेना में एक अलग “यादव रेजिमेंट” खोली जाए। इसके लिए उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करीब 20 लाख पोस्टकार्ड भेजे हैं। यादव महासभा का कहना है कि दूसरी जातियों के नाम पर भारतीय सेना में रेजिमेंट है इसलिए यादवो के लिए भी होना चाहिए। यादव महासभा का दावा है कि वो लम्बे समय से भारतीय सेना में केवल यादवों के लिए “अहीर रेजिमेंट” खोलने की मांग कर रहा है। 

इसके महासचिव सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि यादव महासभा के जवान लंबे समय से देश सेवा में लगे हैं। हमारे लोगों ने कारगिल युद्ध, चीन युद्ध, संसद पर हमले में देश के लिए अपनी जान दी है। यादव का दावा है कि 1965 में भारत ,चीन के बीच हुए युद्ध में 114 अहीर जवान शहीद हुए थे।  यादव भवन में हाल ही में हुई एक बैठक के दौरान सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि मेजर शैतान सिंह के कमान में हुई लड़ाई में 114 अहीर जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर किए थे।

मालूम हो कि भारतीय सेना में कुछ जातियों के नाम पर रेजिमेंटों के नाम हैं। वहीं कई क्षेत्रों के नाम पर भी रेजिमेंट हैं। जैसे गोरखा राइफल्स, नगा रेजिमेंट, डोगरा रेजिमेंट, सिख रेजिमेंट, मद्रास रेजिमेंट, पंजाब रेजिमेंट, राजपूत रेजिमेंट, जाट रेजिमेंट, मराठा लाइट इन्फ्रैंटरी, महार रेजिमेंट, इत्यादि हैं।

Created On :   16 Nov 2017 6:37 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story