PM Modi 76th Birthday: पीएम मोदी मना रहे अपना 76वां जन्मदिन, राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर इन अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी मना रहे अपना 76वां जन्मदिन, राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर इन अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर कई अन्य नेताओं ने बधाई दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर को 76वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें बधाई दी है। इनके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह समेत कई अन्य नेताओं ने बधाइयां दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा है कि 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं और कई समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है।

एस. जयशंकर ने किया पोस्ट

उन्होंने जन्मदिन पर पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा है कि आप ऐसे ही अपने विचारों और उपलब्धियों से विश्व स्तर पर प्रेरणा देते रहें।

डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने दी बधाई

राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। आधारभूत संरचना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, गरीब कल्याण से लेकर नवाचार और उद्यमिता तक, हमने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय प्रगति की है। आज नागरिकों का जीवन अधिक सुगम हुआ है, अवसरों का विस्तार हुआ है और प्रत्येक नागरिक के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

अमित शाह ने दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश ने पहली बार आतंकवाद के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को धरातल पर उतरते देखा है।

यह भी पढ़े -पीएम मोदी ने सुभाषित शेयर कर दी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं, बोले-भारत के निर्माण में शिल्पकारों की अहम भूमिका

Created On :   17 Sept 2026 10:12 AM IST

Tags

Next Story