Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों के खिलाफ याचिका दायर, SIR के इस मामले पर 21 सिंतबर को सुको में होगी सुनवाई

राष्ट्रीय राजधानी में  वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों के खिलाफ याचिका दायर, SIR के इस मामले पर 21 सिंतबर को सुको में होगी सुनवाई
एसआईआर के तहत दिल्ली की मसौदा ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की थी। इसमें कुल करीब 1.45 करोड़ वोटर्स में से 47 लाख नाम हटाए गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में 21 सिंतबर सोमवार को दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई होनी है।

इलेक्शन कमीशन ने 31 अगस्त को SIR के तहत दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची(Draft electoral roll) प्रकाशित की थी। इसमें कुल करीब 1.45 करोड़ वोटर्स में से 47 लाख नाम हटाए गए। आयोग के अनुसार, इनमें 43.32 लाख से अधिक वोटर्स ऐसे पाए गए जो स्थानांतरित हो चुके थे या अपने पते पर मौजूद नहीं थे, जबकि करीब 2.82 लाख मतदाता मृत पाए गए और 1.41 लाख से अधिक वोटर्स एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत थे।

सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच ने मामले की सुनवाई सोमवार को होने को लेकर कहा अगले सप्ताह इससे संबंध कई मामले सूचीबद्ध हैं। पिटीशनकर्ता की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने दावा किया कि दिल्ली में करीब 47 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए हैं, जिनमें से 33 लाख लोगों को नोटिस जारी हुए हैं, लेकिन इलेक्शन कमीशन ने नोटिस पाने वालों के नाम और नाम हटाने के आधार सार्वजनिक नहीं किए हैं।

Created On :   17 Sept 2026 12:20 PM IST

Tags

Next Story