Semicon India 2026: ब्रिक्स, विकास, स्टार्टअप जैसे कई अहम मुद्दों पर बोले पीएम मोदी, सेमीकॉन इंडिया 2026 में हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (17 सितंबर) को नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया है। यह कार्यक्रम 17 से 19 सितंबर तक चलेगा। इस बार इसका मुख्य विषय 'सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम' रखा गया है। कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित कई बड़े नाम शामिल हो रहे हैं। भारत के अलावा अन्य 52 देशों की कंपनियां भी यहां पर आई हैं। इस दौरान कंपनियां, निवेशक, वैज्ञानिक, स्टार्टअप, छात्र और सरकारी अधिकारी अपने विचार एक ही जगह शेयर करेंगे। इस कार्यक्र का उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर से जुड़े काम और बिजनेस को आगे बढ़ाने पर चर्चा करना है। इस आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी ने जुड़कर अपनी राय भी रखी है।
600 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा
बता दें, इस बड़े आयोजन में 600 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल हुए हैं। इनमें करीब 300 विदेशी कंपनियां हैं। इनके लिए 15 हजार वर्ग मीटर का प्रदर्शनी क्षेत्र तैयार किया गया है। कार्यक्रम में 150 से ज्यादा विशेषज्ञ और वक्ता भी शामिल होंगे। वे सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े नए काम, अवसर और चुनौतियों पर अपनी बात रखेंगे।
यह भी पढ़े -'कुछ अंदाज बहुत खास होते हैं', पीएम मोदी ने 'आशीर्वाद का दीया' गाने के लिए कंपोजर अमन पंत को दिया धन्यवाद
6 देशों के खास पवेलियन
इस एग्जीबिशन में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के पवेलियन बनाए गए हैं। इसके अलावा 12 राज्य सरकारों के पवेलियन भी यहां देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में स्टार्टअप और छात्रों के लिए भी खास जगह रखी गई है। करीब 40 स्टार्टअप अपने प्रोजेक्ट और नए आइडिया दिखाएंगे।
यह भी पढ़े -बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, 21 सितंबर को जयंती समारोह
क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे सेमीकॉन इंडिया में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन की शक्ति का प्रयोग माना जाता है और संयोग देखिए कि आज से ही सेमीकॉन इंडिया की शुरुआत हो रही है।
विकसित भारत पर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने आगे कहा है कि विकसित भारत बनाने के लिए हर देशवासी एक प्रतिबद्धता के साथ जुटा है। अगर हम बीते 15 दिनों की ही देखें तो अंदाजा लगता है कि भारत किस दिशा में किस तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसी सितंबर महीने में ठीक 10 दिन पहले मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट आयोजित हुआ था। इसमें एजेंटिक AI, टोकनाइज़ेशन और क्वांटम टेक्नोलॉजी के ज़रिए समावेशी फाइनेंस पर चर्चा हुई। इसी दौरान भारत में करीब 3,000 किलोमीटर का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पूरी तरह से चालू हो गया और इसी समय सीमा में सितंबर में ही भारत की तिमाही GDP रिपोर्ट भी जारी की गई थी।
Created On :   17 Sept 2026 1:04 PM IST












