PM Modi 76th Birthday: सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक अमित शाह ने इस खास तरह से दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक अमित शाह ने इस खास तरह से दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मेरे जैसे कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं, जिनको उनके साथ काम करने का अवसर मिला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनको शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की मेहनत, त्याग और बड़े फैसलों का जिक्र किया है। शाह के मुताबिक, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने सुरक्षा, विकास, रेलवे, सड़क, शिक्षा और रोजगार जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है। उन्होंने गरीबों और महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं को भी काफी अहम बताया है। अमित शाह ने कहा है कि एक सामान्य कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री बनने तक पीएम मोदी का सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा है।

अमित शाह ने वीडियो किया शेयर

यह भी पढ़े -बुलंदशहर पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने पीएम मोदी के कृषि मॉडल की सराहना की, कहा-खेती में आए बड़े परिवर्तन

आतंकवाद के विरोध की नीतियों की चर्चा

अमित शाह ने पीएम मोदी के लिए लिखा कि 'पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने पहली बार आतंकवाद के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को धरातल पर उतरते देखा। धारा 370 का अंत, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर, इन निर्णयों ने दुनिया को बता दिया कि अब भारत केवल निंदा नहीं करता, निर्णायक जवाब देता है। नक्सलवाद समाप्त हो चुका है, पूर्वोत्तर में दशकों पुराने विवाद शांति समझौतों से सुलझे हैं और सीमाएं सुरक्षित हैं। सुरक्षित भारत ही समृद्ध भारत की पहली शर्त है, मोदी जी ने इसे सिद्ध कर दिखाया है।'

विकास पर क्या बोले अमित शाह?

करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव- अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा कि 'जब कोई मां अपने पक्के घर की चौखट पर खड़े होकर आशीर्वाद देती है, या कोई बहन बताती है कि आयुष्मान कार्ड ने उसके परिवार को बचा लिया, तब इन योजनाओं का असली अर्थ समझ आता है। तीन तलाक से मुक्ति और नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने महिलाओं को नया आत्मविश्वास दिया, वहीं स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और नई शिक्षा नीति से युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खुले। करोड़ों लोगों के जीवन में आया यह बदलाव ही मोदी जी की सबसे बड़ी पूंजी है।'

पीएम मोदी की राजनीतिक यात्रा का किया जिक्र

Created On :   17 Sept 2026 11:14 AM IST

Tags

Next Story