बारह साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस प्रशासन ने लिया एक्शन, दोनों आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

बारह साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस प्रशासन ने लिया एक्शन, दोनों आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
  • रेप के बाद नाबालिक के प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड
  • पुलिस प्रशासन ने किया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर में 12 साल की नाबालिक लड़की के साथ हुए गैंगरेप और प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मैहर के पवित्र नगर इलाके में दुष्कर्म का शिकार हुई बालिका की हालत बेहद नाजुक है। शहर के सिविल हॉस्पिटल में शुरुआती जांच के बाद बालिका को रीवा के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था। जहां एक ओर पांच डॉक्टर्स की टीम जिंदगी और मौत से लड़ रही बालिका का इलाज कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया है।

आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले के दोनों आरोपियों 31 वर्षीय रवि चौधरी और 30 वर्षीय अतुल भधोलिया को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों द्वारा अपना गुनाह कबुल कर लेने के बाद आज सुबह प्रशासन ने उनके घर पर बुलडोजर चलवा दिया। इस बारे में एडीजी ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस और जिला प्रशासन की एक संयुक्त टीम द्वारा मैहर कस्बे में स्थित दोनों आरोपियों के अवैध रूप से बनाए गए घरों को तोड़ दिया गया।

डॉक्टर ने बताई बालिका की हालत

रिवा में बच्ची का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने उसकी हालत बताते हुए कहा कि लड़की के पूरे शरीर पर काटने के निशान हैं। साथ ही सेक्सुअल असॉल्ट की वजह से उसका शरीर लाल और नीला पड़ गया है। हालांकि, बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डाली गई रॉड को ऑपरेट करके बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।


Created On :   29 July 2023 8:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story