UPITS-2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2025  का उद्घाटन करेंगे
व्यापार मेला 25 से 29 सितंबर तक चलेगा, रूस एक भागीदार देश के रूप में भाग लेगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 (UPITS-2025) का उद्घाटन करेंगे। यह व्यापार मेला 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। रूस एक भागीदार देश के रूप में भाग लेगा। इस व्यापार मेले में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 1,25,000 B2B आगंतुक और 4,50,000 B2C विजिटर्स शामिल होंगे।

मेले में रूस साझेदार देश होगा और 26 सितंबर को रूस-भारत बिज़नेस डायलॉग आयोजित किया जाएगा। इसमें दोनों राष्ट्रों के नीति-निर्माता, उद्योगपति, वित्तीय संस्थान और शिक्षाविद एक साथ नई संभावनाओं पर विचार करेंगे।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार संबंधी उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है। मेले में 2,500 से अधिक प्रदर्शक, 500 विदेशी खरीदार और 5 लाख से ज्यादा विजटर के शामिल होने का अनुमान है।

आपको बता दें ये व्यापार मेले का तीसरा संस्करण है। इससे पहले 2023 के पहले संस्करण का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था, जबकि दूसरे संस्करण का उद्घाटन तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था। दोनों संस्करणों में क्रमशः 1,914 और 2,122 प्रदर्शक शामिल हुए थे और 2,200 करोड़ रुपये से अधिक के निर्यात ऑर्डर प्राप्त हुए थे।

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) मेले का प्रमुख आकर्षण होगा। इसके तहत 343 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें भदोही के कालीन, फिरोज़ाबाद का ग्लासवर्क, मुरादाबाद की पीतल कला और सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी जैसी शिल्पकृतियाँ शामिल होंगी। मेले स्थानीय शिल्पकारों को वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।


Created On :   25 Sept 2025 8:39 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story