सिक्किम स्थापना की स्वर्ण जयंती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 दिन के दौरे पर सिक्किम के गंगटोक पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 दिन के दौरे पर सिक्किम के गंगटोक पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री मोदी पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे और अपने दौरे के दौरान 4,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

गंगटोक, सिक्किम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 दिन के सिक्किम दौरे पर गंगटोक पहुंचेंगे। उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर शहर पोस्टर बैनरों से पटा पड़ा हुआ है। वे गंगटोक में सिक्किम के 50वें राज्य बनने के जश्न के समापन समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे और अपने दौरे के दौरान 4,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सिक्किम पहुंचने पर आज दोपहर बिरलू द्वार से एमजी मार्ग तक रोड शो करेंगे। बाद में वे बीजेपी वर्कर्र्स से बातचीत करेंगे।

सिक्किम सरकार एकता के 1000 कदम विषय पर एक भव्य कल्चरल प्रोग्राम प्रस्तुत करेगी, जिसमें लगभग 1500 कलाकार शामिल होंगे। पीएम पालजोर स्टेडियम में एक सभा को भी संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की गंगटोक यात्रा सिक्किम राज्य की स्थापना की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण कामयाबी है और सिक्किम के तीव्र और सतत विकास के प्रति मोदी सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Created On :   27 April 2026 3:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story