Punjab News: अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, ड्यूटी पर जाते वक्त हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में रविवार सुबह एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान एएसआई जोगा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी को लेकर अजय राय ने दी प्रतिक्रिया तो भड़की बीजेपी, सीएम योगी ने कहा- 'अब देशवासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति नहीं...'
ड्यूटी पर जाते समय हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, एएसआई जोगा सिंह अमृतसर ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। रविवार सुबह वह अपने गांव से अमृतसर जा रहे थे। रास्ते में हमजा गांव के पास उन पर हमला हुआ। गोली लगने के बाद वह सड़क किनारे घायल हालत में मिले।
यह भी पढ़े -'भाजपा नेता ने सिर काटने वाले शख्स को एक करोड़ रुपये देने किया ऐलान' BJP नेता के इस बयान पर TMC सांसद ने PM मोदी को जमकर घेरा
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को घेर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में कई जगह छापेमारी भी की जा रही है।
कई एंगल से जांच कर रही पुलिस
अमृतसर के एसएसपी सुहेल कासिम मीर (Suhail Qasim Mir) ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इसमें निजी दुश्मनी, टारगेट किलिंग और रोड रेज जैसी आशंकाएं भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
Created On :  

