West Bengal Politics: 'भाजपा नेता ने सिर काटने वाले शख्स को एक करोड़ रुपये देने किया ऐलान' BJP नेता के इस बयान पर TMC सांसद ने PM मोदी को जमकर घेरा

भाजपा नेता ने सिर काटने वाले शख्स को एक करोड़ रुपये देने किया ऐलान BJP नेता के इस बयान पर TMC सांसद ने PM मोदी को जमकर घेरा
उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद नगर पालिका के चेयरमैन और भाजपा नेता प्रदीप दीक्षित ने एक विवादित बयान जारी किया है। इस पर अब राजनीति गरमा रही है। उनके इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सायोनी घोष ने पलटवार किया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद नगर पालिका के चेयरमैन और भाजपा नेता प्रदीप दीक्षित ने एक विवादित बयान जारी किया है। इस पर अब राजनीति गरमा रही है। उनके इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सायोनी घोष ने पलटवार किया है। सायोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और भाजपा प्रमुख नितिन नबीन से सवाल पूछा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदीप दीक्षित उनका सिर काटने वाले शख्स को 1 करोड़ रुपए की इनाम राशि देंगे। यह घोषणा उन्होंने सरेआम की है।

PM मोदी से क्या पूछा सवाल?

टीएमसी सांसद कहती है, "मैं यह देखकर हैरान और स्तब्ध हूं कि सोशल मीडिया और मुख्यधारा की मीडिया में मेरा सिर काटने वाले को 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की बात कही गई।" उन्होंने आगे कहा, "मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से पूछना चाहती हूं कि क्या एक बीजेपी जनप्रतिनिधि द्वारा एक महिला और मौजूदा सांसद का सिर काटने के लिए इनाम की घोषणा करना ही नए भारत में नारी शक्ति वंदन की असली सोच है?"

CM सुवेंदु को लेकर दी प्रतिक्रिया

सायोनी घोष आगे बताती है, "एक तरफ पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और बीजेपी नेतृत्व ने महिला सुरक्षा और उनके प्रतिनिधित्व को चुनाव का केंद्रीय मुद्दा बनाया था। दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी का एक सदस्य अब एक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि को सरेआम जान से मारने की धमकी दे रहा है। क्या पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस इस पर तुरंत कार्रवाई करेगी और मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी? मैं बुलंदशहर पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस से मांग करती हूँ कि दिन-दहाड़े मेरी हत्या के लिए उकसाने वाले इस बीजेपी नेता के खिलाफ तत्काल कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई की जाए।"

'ऐसी धमकियों से नहीं डरूगी'

टीएमसी सांसद ने कहा, "मैं अपने उन सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मेरी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं संसद के अंदर और बाहर, विरोध जताने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल जारी रखूंगी और ऐसी धमकियों से डरकर चुप नहीं बैठूंगी. जय हिंद।"

Created On :   19 May 2026 9:40 PM IST

Tags

Next Story