कुश्ती संघ विवाद: पहलवानों से मिलने अखाड़े में पहुंचे राहुल गांधी, बजरंग पूनिया संग की मुलाकात, डब्ल्यूएफआई विवाद पर की चर्चा

पहलवानों से मिलने अखाड़े में पहुंचे राहुल गांधी, बजरंग पूनिया संग की मुलाकात, डब्ल्यूएफआई विवाद पर की चर्चा
  • पहलवानों से मिलने हरियाणा पहुंचे राहुल गांधी
  • बजरंग पूनिया के साथ की विवाद को लेकर चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष के रूप में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को चुने जाने के बाद से ही भारतीय पहलवान विरोध कर रहे हैं। इसका विरोध करते हुए महिला पहलवान साक्षी सिंह ने कुश्ती से संन्यास ले लिया। जबकि बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री प्रधानमंत्री आवास के सामने रखकर आ गए। पहलवानों के विरोध को देखते हुए खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ के खिलाफ एक्शन लिया और उसे सस्पेंड कर दिया। इसके बाद से ही यह मामला देश में एक सियासी रूप लेता दिखाई दे रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहलवानों से मिलने के लिए हरियाणा पहुंचे हैं।

राहुल ने की बजरंग पूनिया से बातचीत

राहुल गांधी हरियाणा के पहलवान दीपक पूनिया के गांव छारा में वीरेंद्र अखाड़े में पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने पहलवानों से उनके करियर में हो रही परिशानियों के बारे में जाना। इसके साथ ही राहुल गांधी भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के मुख्य चेहरों में से एक बजरंग पूनिया से भी बातचीत करते दिखाई दिए। इसलिए माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने इस पूरे विवाद पर बजरंग पूनिया के साथ चर्चा की है।

रोहतक के अखाड़े भी जाएंगे राहुल गांधी

जानकारी के मुताबिक, छारा के इस अखाड़े में पहलवानों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ही रोहतक के अखाड़े में भी जाएंगे। राहुल गांधी के रोहतक के देव कॉलोनी में स्थित मेहरनसिंह अखाड़े में जाने की उम्मीद है। यहां भी राहुल अखाड़े में जाकर पहलवानों से बातचीत और मुलाकात करेंगे। बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी भी पहलवानों से मुलाकात कर चुकी हैं। प्रियंका साक्षी मलिक के संन्यास के बाद उनसे मुलाकात करने पहुंची थी।

Created On :   27 Dec 2023 3:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story