76 वां गणतंत्र दिवस लाइव अपडेट: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, आकाश में गरजे राफेल-अपाचे

- दुनिया देख रही भारत की ताकत
- कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का जश्न
- इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो समारोह में मुख्य अतिथि
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित राजकीय समारोह में तिरंगा फहराया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो भारतीय गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली आए हुए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की संस्कृति और सेना की ताकत का बेहतर प्रदर्शन होगा।
गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन करते हुए 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का प्रदर्शन हुआ। केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों और विभागों की झांकियां प्रदर्शित हुई। झांकियों का मुख्य विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास'
भारतीय वायुसेना के विमानों का शानदार प्रदर्शन हुआ। देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और एडवांस मिलिट्री क्षमताओं का एक अनूठा संगम प्रस्तुत हुआ, जिसने देश की ताकत और अखंडता को दर्शाया।
Live Updates
- 26 Jan 2025 11:22 AM ISTगणतंत्र दिवस गर्व का क्षण- विदेश मंत्री एस जयशंकरगणतंत्र दिवस के मौके पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा गणतंत्र दिवस हमेशा देश के लिए बहुत गर्व का क्षण 
- 26 Jan 2025 11:20 AM ISTशिवराज सिंह ने दी गणतंत्र दिवस की बधाईकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। 
- 26 Jan 2025 11:06 AM ISTकर्तव्य पथ पर भारतीय सेना की परेडगणतंत्र दिवस परेड कर्तव्य पथ पर चल रही है। भारतीय सेना दुनिया को अपनी ताकत दिखा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय सेना की टुकड़ी के गुजरने पर सलामी देती हैं। 
- 26 Jan 2025 10:55 AM ISTगणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं- पीएम मोदीगणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है। गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! — Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2025
 आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे…
- 26 Jan 2025 10:53 AM ISTभारतीय सेना प्रमुख ने गणतंत्र दिवस की बधाई दीभारतीय सेना चीफ उपेन्द्र द्विवेदी ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इंडियन आर्मी की तरफ से एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा ,76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनरल उपेंद्र द्विवेदी, सेनाध्यक्ष और भारतीय सेना की ओर से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. साथ शामिल होते हैं। 
- 26 Jan 2025 10:52 AM ISTकर्तव्य पथ पर परेडकर्तव्य पथ पर परेड शुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो समारोह का हिस्सा 
- 26 Jan 2025 10:51 AM ISTकर्तव्य पथ पर भारत की ताकतभारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं और डीआरडीओ से लेकर कई राज्यों और मंत्रालयों की झांकियां 
Created On :   26 Jan 2025 10:48 AM IST

















