RCB Victory Parade Stampede: RCB के जश्न में शामिल होने उमड़े 8 लाख फैंस? कर्नाटक के होम मिनिस्ट ने किया लोगों की संख्या को लेकर बड़ा दावा, बताई भगदड़ मचने की असल वजह

- कर्नाटक गृह मंत्री ने किया बड़ा दावा
- स्टेडियम पहुंचे लोगों को लेकर दिया बड़ा बयान
- भगदड़ में गई 11 लोगों की जान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के होम मिनिस्टर जी परमेश्वर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत के जश्न में शामिल होने आई भीड़ की संख्या को लेकर बड़ा दावा किया है। गृह मंत्री ने बताया कि उन्हें 2.5 लाख लोगों के आने की भी उम्मीद नहीं थी। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में 8,00,000 फैंस उमड़े थे। इतनी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई।
8 लाख लोगों के जश्न में शामिल होने की उम्मीद
जी परमेश्वर ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हमने एक लाख लोग विधान सौधा के बाहर और 25,000 स्टेडियम के बाहर होने का अनुमान लगाया था। हालांकि हमें 2.5 लाख लोगों की उम्मीद भी नहीं थी। 8.70 लाख मेट्रो टिकट बिके, जिससे अनुमान लगाया गया कि करीब 8 लाख लोग क्रिकेट फैंस के रूप में पहुंचे थे।
मुफ्त पास देने की घोषणा से बढ़ी भीड़
बताया जा रहा है कि, बुधवार को दोपहर 3-3.30 बजे के बीच आरसीबी ने एलान किया कि समारोह के लिए फ्री पास दिए जाएंगे। यह सुनते ही स्टेडियम में भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को नियंत्रण में रखने के साधन न होने के चलते दुखद हादसा हो गया।
कर्नाटक सरकार के विरोध में बीजेपी
बेंगलुरू भगदड़ पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह बेशर्मी है, इस पर जिम्मेदारी लेन के बदले कांग्रेस बेशर्मी से अपनी जिम्मेदारी का ठिकड़ा किसी ओर के माथे लगाती है। मुख्यमंत्री बोलते हैं कि मेरी क्या जिम्मेदारी है, उपमुख्यमंत्री भीड़ को दोष देते हैं। इनपुट के अनुसार, पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी फिर भी ये कार्यक्रम किसके दबाव में कराया गया? आज भीड़ और लोगों को दोष दिया जा रहा है लेकिन सीएम और उपमुख्यमंत्री की क्या जिम्मेदारी बनती है। इन्हें इस्तीफा देना चाहिए और जिम्मेदारी उठानी चाहिए।
Created On :   5 Jun 2025 3:05 PM IST