Lashkar commander killed in Pak: लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अबू सैफुल्लाह हुआ ढेर, संघ मुख्यालय समेत इन हमलों का था मास्टरमाइंड

लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अबू सैफुल्लाह हुआ ढेर, संघ मुख्यालय समेत इन हमलों का था मास्टरमाइंड
  • लश्कर-ए-तैयबा आतंकी अबू सैफुल्लाह पाकिस्तान में मारा गया
  • नेपाल में लश्कर के मॉड्यूल पर काम करता था
  • मोस्ट वांटेड आतंकी की लिस्ट में शामिल था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर आई है। साल 2006 में नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय पर हुए हमले की साजिश रचने वाला लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अबू सैफुल्लाह मारा गया। पाकिस्तान के सिंध में मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

तीन बड़े आतंकी हमलों में शामिल था

वह नेपाल में लश्कर के मॉड्यूल पर काम करता था। वह नेपाल में नाम बदलकर काम करता था। उसने नेपाल की रहने वाली महिला नगमा बानू से शादी की थी। वह भारत में आतंकियों की घुसपैठ और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैफुल्लाह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशनल कमांडर आजम चीमा उर्फ बाबाजी का सहयोगी था।

वह आरएसएस मुख्यालय पर हमले के अलावा 2008 में उत्तर प्रदेश के रामपुर में CRPF कैंप पर हुए आतंकी हमले और 2005 में IISC बेंगलुरु पर हमले की साजिश का मास्टरमाइंड था। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने अबू सैफुल्लाह को मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में डाल रखा था। इसी के चलते वो नेपाल छोड़ वापस पाकिस्तान भाग गया था।

बता दें कि इससे पहले लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल 15 मार्च की रात पाकिस्तान में मारा गया था। पाकिस्तान के पंजाब सूबे मे अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी था। वह लश्कर का अहम सदस्य था और जम्मू-कश्मीर में हुए कई हमलों का साजिशकर्ता था। बीते पिछले साल जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिवखोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हमले में भी कताल का हाथ था। जिसमें 10 लोगों की जान चली गई थी।

Created On :   18 May 2025 10:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story