सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म का थीम सॉन्ग हुआ रिलीज, हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म का थीम सॉन्ग हुआ रिलीज, हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
थीम सॉन्ग 'चल पड़े हैं हम' हुआ रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपने प्यार सचिन के लिए पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर देश में एक खास नाम बन चुकी है। कभी अनोखी लव स्टोरी तो कभी जासूस कहे जाने वाली सीमा हैदर पर हाल ही में फिल्म बनाने की खबर सामने आई थी। अब इस फिल्म 'कराची टू नोएडा' का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने मूवी में सीमा को रोल भी ऑफर किया था। हालांकि, सीमा ने रोल के लिए मना कर दिया था और वह फिल्म में किसी भी किरदार में नहीं नजर आएंगी। मूवी में सचिन और सीमा की लव स्टोरी और सीमा का पाकिस्तान से भारत आने का सफर भी दिखाया जाएगा।

थीम सॉन्ग 'चल पड़े हैं हम' हुआ रिलीज

सीमा हैदर पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' के थीम सॉन्ग को दिल्ली में एक ऑडिटोरियम में लॉन्च किया गया है। इस गाने का टाइटल 'चल पड़े हैं हम' है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने को 500 से ज्यादा म्यूजिकल प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इस गाने को सिंगर प्रीति सरोज ने गाया है, वहीं लिरिक्स प्रोड्यूसर अमित जानी ने लिखी है। एक्ट्रेस फरहीन फलक फिल्म में सीमा का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म 'कराची टू नोएडा' को भरत सिंह ने डायरेक्ट किया है।

हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

गाने को दिल्ली के संस्कार भारत ऑडिटोरियम में लॉन्च किया गया। इसी बीच ऑडिटोरियम में मौजूद कुछ लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। सीमा और सचिन की लव स्टोरी शुरू से ही विवादों में रही है। पहले तो लोग इसे अनोखा बता कर तारीफ कर रहे थे लेकिन बाद में यह पूरा मामला शक के घेरे में आ गया। सीमा हैदर के पाकिस्तानी जासूस होने की आशंका जताई जाने लगी। सीमा भारतीय जांच एजेंसी के घेरे में भी आई जहां अधिकारियों ने उनसे घंटों पूछताछ की थी।

रोल के लिए फरहीन फलक सबसे परफेक्ट

प्रोड्यूसर अमित जानी के मुताबिक सीमा के रोल के लिए कई कलाकारों का ऑडिशन लिया गया था। 50 से ज्यादा एक्ट्रेस और मॉडल के ऑडीशन के बाद फरहीन फलक को फिल्म के लिए साइन किया गया। अमित जानी ने बताया कि सीमा के रोल के लिए फरहीन सबसे ज्याद सूटेबल लगीं जिसके चलते उन्हें फिल्म में साइन कर लिया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो 27 अगस्त को मुंबई में अमित जानी फिल्म का पोस्टर लॉन्च कर सकते हैं।

Created On :   21 Aug 2023 3:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story