Delhi News: भारी बारिश के बाद बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आईटीओ बैराज का किया दौरा

भारी बारिश के बाद बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आईटीओ बैराज का किया दौरा
दिल्ली में लोग बारिश से परेशान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। वॉर लेवल बढ़ने पर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आईटीओ बैराज का दौरा किया। उन्होंने बुधवार (3 सितंबर) को मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि बाढ़ नहीं आएगी। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि जानकारी सामने आई है कि यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आस-पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़े -'राहुल गांधी माफी मांगें', पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र शब्दों के इस्तेमाल पर भड़के अहमदाबाद बीजेपी अध्यक्ष, बोले- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने....

'बाढ़ नहीं आएगी'

प्रवेश वर्मा ने बाढ़ ना आने का दावा करते हुए कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। यह हमारी गारंटी है कि बाढ़ नहीं आएगी। हमने यमुना की जलग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए काम किया है। स्थिति ठीक है। सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

रेड अलर्ट जारी

देशभर में इस वक्त कुदरत कहर बरपा रही है। पहाड़ी इलाके हों या मैदानी, मौसम की मार से कोई नहीं बचा है। भारी बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में भी बीते दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई इलाकों में इतना पानी भर गया है कि सड़कें दिखाई नहीं पड़ रही हैं। लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आज भी मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

Created On :   3 Sept 2025 9:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story