जम्मू-कश्मीर में तबाही: जम्मू में कुदरत का कहर जारी, लैंडस्लाइड और बाढ़ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, विपक्ष ने अमित शाह से की मुलाकात

- जम्मू-कश्मीर में कुदरत ने बरपा कहर
- बारिश का सिलसिला जारी
- भूस्खलन का खतरा अभी भी बरकरार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में कुदरत ने गदर मचा के रखा हुआ है। कई इलाकों में बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कई जगह अभी भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इस बीच राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर स्थिति के बारे में जानकारी दी। साथ ही, शर्मा ने शाह से राहत की भी मांग की है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार इस संकट में जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ है।
शाह के साथ मीटिंग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को बाढ़ राहत उपायों पर समीक्षा बैठक की थी।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
अमित शाह ने सोमवार (1 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे।
#WATCH जम्मू (जम्मू-कश्मीर): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/cURi6vrgmN
जम्मू में तबाही
आपको बता दें कि, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के रामबन और रियासी में कुदरत का कहर देखने को मिला। दोनों जगह पर बादल फटने से भूस्खलन की घटना सामने आई। लैंडस्लाइड के चलते कई घर और स्कूल को नुकसान हुआ। रामबन में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी तो वहीं रियासी में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
Created On :   2 Sept 2025 9:26 AM IST