मौसम अपडेट: जम्मू में स्कूल बंद, भूस्खलन का खतरा, दिल्ली में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, राजस्थान में भी बारिश, जानें कैसा रहेगा आज मौसम?

जम्मू में स्कूल बंद, भूस्खलन का खतरा, दिल्ली में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, राजस्थान में भी बारिश, जानें कैसा रहेगा आज मौसम?
  • जम्मू-कश्मीर में बारिश ने मचाई तबाही
  • दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी
  • राजस्थान में जलभराव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बारिश का दौर जारी है। कई जगह तो इतनी भीषण बारिश देखने को मिल रही है कि बाढ़ की नौबत आ गई तो कहीं बादल ही फट गया। भूस्खलन ने भी लोगों को मुश्किल में डाला हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार (2 सितंबर) को कई क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर के हालातों को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन की संभावना

जम्मू-कश्मीर में बीते कई दिनों से बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है। लैंडस्लाइड ने जम्मू में तबाही मचा कर रख दी है जिससे लोग अभी भी उबर ही रहे हैं। जम्मू के हालातों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार (2 सितंबर) को निजी और सरकारी स्कूलों को बंद किया गया है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रशासन ने लोगों को नदी और नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

दौसा में बारिश जारी

राजस्थान के दौसा जिले में सुबह से ही बारिश जारी है। जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है और लोगों को भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली में अलर्ट जारी

बात करें दिल्ली के मौसम की तो मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

Created On :   2 Sept 2025 12:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story