मौसम अपडेट: उत्तर भारत के राज्यों में होगी बारिश, ठंड बढ़ने के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर भारत के राज्यों में होगी बारिश, ठंड बढ़ने के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
  • उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के आसार
  • उत्तर भारत के राज्यों में होगी बारिश
  • उत्तर भारत के कई राज्यों में हो रही है बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। गुरुवार के पूर्वी यूपी के फुरसतगंज के न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में एक से तीन फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं। इधर, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और पूर्वी राजस्थान में तीन और चार फरवरी को बारिश होगी। पश्चिमी राज्यस्थान में तीन फरवरी और पूर्वी राजस्थान में चार फरवरी को ओले गिरने वाले हैं।

इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी में एक फरवरी को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा में एक और दो फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा आज और कल अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों यानी पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली एनसीआर में 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश हो सकती है।

आज के मौसम का हाल

राजस्थान, सिक्किम और असम में घना कोहरा दर्ज किया गया है। आज भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 बजे में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा और जम्मू-डिवीजन, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया है।

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 फरवरी के दिन मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण रात के तापमान में भी गिरावट होने और ठंड बढ़ाने की संभावना है। मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में गर्म का मौसम बना हुआ है। रात हल्की ठंड जरूर रहती है। लेकिन दिन के समय यहां का तापमान बढ़ जाता है। एमपी में ठडं में कमी आई है। हालांकि, राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहते हैं। प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

Created On :   1 Feb 2024 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story