साहिल के हाथों बेरहम मौत का शिकार हुई साक्षी के परिवार को केजरीवाल दिलाएंगे इंसाफ, किया बड़ा ऐलान

साहिल के हाथों बेरहम मौत का शिकार हुई साक्षी के परिवार को केजरीवाल दिलाएंगे इंसाफ, किया बड़ा ऐलान

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। नाबालिग साक्षी की दिल्ली में हुई सरेआम हत्या के बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का बीड़ा उठाया है। केजरीवाल ने एक ट्वीट कर इस घटना को दर्दनाक बताया और ऐलान किया कि पीड़ित परिवार को दिल्ली सरकार 10 लाख रु. की दद देगी। साथ ही बड़े से बड़ा वकील खड़ा कर उसे इंसाफ भी दिलवाएगी। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी भी इस परिवार से मुलाकात के लिए तैयार हैं

मेडल गंगा में बहाएंगे रेस्लर्स! जंतर मंतर से उठाए जाने के बाद पहलवानों ने किया बड़ा ऐलान

जंतर मंतर से जोर जबरदस्ती उठाए जाने के बाद प्रदर्शनकारी पहलवानों ने बड़ा फैसला किया है। पहलवानों ने अब अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने की घोषणा की है। कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने खुद ट्ववीट कर इस बात की जानकारी दी है।

जंतर मंतर से उठाए जाने के बाद अब पहलवान इंडिया गेट के सामने धरने पर बैठेंगे।

26/11 हमले के आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तानी जेल में मौत,लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था आतंकी

2008 में मुंबई में जो आतंकी हमले हुए। उनकी प्लानिंग में शामिल अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत हो गई है। भुट्टावी पाकिस्तान की जेल में बंद था। पाकिस्तान की जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये आतंकी पंजाब प्रांत के शेखपुरा जेल में टेरर फंडिंग के मामले में सजा काट रहा था। 2020 में उसे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के बहनोई अब्दुल रहमान मक्की के साथ साढ़े 16 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भी भुट्टावी की मौत की पुष्टि कर दी है।

Created On :   30 May 2023 7:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story