भारत-अमेरिका ऊर्जा सहयोग: अमेरिकी शीर्ष ऊर्जा राजनयिक इस सप्ताह के अंत में भारत की यात्रा करेंगे

अमेरिकी शीर्ष ऊर्जा राजनयिक इस सप्ताह के अंत में भारत की यात्रा करेंगे
  • ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने पर फोकस
  • नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता
  • अमेरिकी राजनयिक की 26 से 31 जनवरी तक यात्रा

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अमेरिका के ऊर्जा क्षेत्र के एक शीर्ष राजनयिक इस सप्ताह के अंत में भारत की यात्रा करने वाले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण ऊर्जा भागीदार और खनिज सुरक्षा साझेदारी का सदस्य है। अमेरिकी राजनयिक ऊर्जा परिवर्तन, विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला और ऊर्जा सुरक्षा के आसपास साझा एजेंडे पर वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि हैदराबाद में वह ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने और नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने के अवसरों का पता लगाने के लिए निजी क्षेत्र के अधिकारियों और नवप्रवर्तकों से मिलेंगे।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी शीर्ष ऊर्जा राजनयिक की 26 से 31 जनवरी तक यात्रा होगी। ऊर्जा संसाधन सहायक विदेश मंत्री जेफ्री आर पायट यात्रा के दौरान भारत के नई दिल्ली और हैदराबाद में यात्रा करेंगे। पायट भारत के तेजी से बढ़ते स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के भागीदारों के साथ वाणिज्यिक सहयोग को भी आगे बढ़ाएंगे।

आपको बता दें भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में वह साझा ऊर्जा प्राथमिकताओं और वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण खनिजों से संबंधित अवसरों और चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-अमेरिका फोरम में दो समितियों को संबोधित भी करेंगे।

Created On :   25 Jan 2024 5:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story