Jammu Kashmir Landslide: जम्मू में हुई प्राकृतिक आपदा को लेकर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- 'पीड़ितों को मिलेगी हर संभव मदद'

जम्मू में हुई प्राकृतिक आपदा को लेकर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- पीड़ितों को मिलेगी हर संभव मदद
  • जम्मू में भारी बारिश से हुई लैंडस्लाइड
  • भूस्खलन में करीब 32 लोगों ने खोई अपनी जान
  • पीएम मोदी ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है। भारी बारिश के चलते ही जम्मू में माता वैष्णो देवी पर जाने वाले रास्ते में भूस्खलन हो गया है। इसमें 32 लोगों की जानें गई हैं। पीएम मोदी ने इस हादसे पर शोक जताया है और घायलों के जल्दी से जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है। पीएम मोदी का कहना है कि, प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अपना दुख बयां किया है। पीएम मोदी ने लिखा है कि, 'माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।'

लैंडस्लाइड में 32 लोगों ने खोई अपनी जान

भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई है। जिसमें करीब 32 लोगों की जानें गई हैं। वहां पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जितने भी घायल लोग थे सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई है। साथ ही कई सारी ट्रेनें भी रद्द हो गई हैं।

Created On :   27 Aug 2025 2:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story