ये है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, इसके नाम है इतने रिकॉर्ड्स जिन्हें जानकर हैरान हो जाएंगे आप  

ये है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, इसके नाम है इतने रिकॉर्ड्स जिन्हें जानकर हैरान हो जाएंगे आप  

डिजिटल डेस्क, दुबई। मौजूदा दौर में ऐसा माना जा सकता है कि ऊंची इमारतें इंसान की तरक्की को बयां करती हैं। दुनिया के हर बड़े शहर पर बढ़ते आबादी के दबाव से निपटने के लिए और लोगों को घर मुहैया कराने के लिए बिल्डिंग्स को और ऊंचा कर दिया गया। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी इमारत के बारे में जो नए दौर का अजूबा है। इस इमारत ने अपनी ऊंचाई और खूबसूरती से पूरी दुनिया को हैरत में डाल रखा है। 

ये इमारत है दुबई की बुर्ज खलीफा... यूं तो दुनिया में एक से बढ़कर एक अचंभित कर देने वाली इमारतें बनाई गई हैं, लेकिन बुर्ज खलीफा विज़नरी आइडिया और साइंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। 

 

इस बिल्डिंग के साथ कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, तो आइये एक नज़र डालते हैं इन रिकॉर्ड्स पर - 

1. बुर्ज खलीफा के नाम दुनिया की सबसे ऊंची इमारतो होने का रिकॉर्ड है। इसकी कुल लंबाई 828 मीटर है।
2. दुनिया के सबसे ज़्यादा फ्लोर्स का रिकॉर्ड भी बुर्ज खलीफा के नाम है। इसमें 211 फ्लोर्स है।
3, इस इमारत में दुनिया की सबसे लम्बी और सबसे तेज लिफ्ट मौजूद है जो करीब 504 मीटर की दूरी तय करती है।
4. बुर्ज खलीफा में दुनिया का सबसे ऊंचा नाईट क्लब है जो कि 144वें प्लोर पर स्थित है।
5. दुनिया का सबसे ऊंचाई पर मौजूद रेस्टॉरेंट भी इसी बिल्डिंग में है जो कि 122वीं मंजिल पर बना हुआ है। 
6. इसकी 76वीं मंज़िल पर एक मस्जिद बनायी गई है। ये सबसे ऊंचाई पर बनी मस्जिद है। 
7. इस बिल्डिंग को 96 किमी की दूरी से भी बिल्कुल साफ-साफ देखा जा सकता है। 

 
बुर्ज खलीफा को बनाने में करीब 8 अरब डॉलर की लागत आई थी। इसे बनाने का काम साल 2004 में शुरू हुआ था जो 2009 में जाकर पूरा हुआ। 4 जनवरी 2010 को इसका भव्य समारोह के साथ उद्घाटन किया गया। इस बिल्ंडिंग का नाम यूएई के प्रेसिंडेट ऩ बिन जाएद अल नाहयान के नाम पर रखा गया है। इसे इस्लामिक आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना माना जाता है। 

Created On :   24 Jan 2018 11:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story