देश के 81% मुख्यमंत्री करोड़पति, 11 CM के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज

81% CMs are Crorepatis, 11 CM facing Criminal Cases, says ADR report
देश के 81% मुख्यमंत्री करोड़पति, 11 CM के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज
देश के 81% मुख्यमंत्री करोड़पति, 11 CM के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने देशभर के 31 मुख्यमंत्रियों के एफिडेविट का एनालिसिस कर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर के 81% यानी 25 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा अमीर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं, जिनके पास 177 करोड़ की प्रॉपर्टी है। वहीं सबसे ज्यादा सीरियस क्रिमिनल केस दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हैं। बता दें कि ये रिपोर्ट मुख्यमंत्रियों की तरफ से इलेक्शन लड़ने से पहले दायर एफिडेविट पर आधारित है।


कितने मुख्यमंत्रियों के पास कितनी संपत्ति?

- इस रिपोर्ट के मुताबिक, 100 करोड़ या इससे ज्यादा संपत्ति के मालिक 2 मुख्यमंत्री हैं, यानी कि 7% सीएम।

- 10 करोड़ से लेकर 50 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक 6 मुख्यमंत्री हैं, यानी कि 19% सीएम।

- 1 करोड़ से लेकर 10 करोड़ रुपए तक की संपत्ति के मालिक 17 मुख्यमंत्री हैं, यानी कि 55% सीएम।

- 1 करोड़ रुपए से कम की संपत्ति के मालिक 6 मुख्यमंत्री हैं, यानी कि 19% सीएम।

चंद्रबाबू सबसे अमीर, माणिक सबसे गरीब

ADR और NEW की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के मुख्यमंत्रियों की एवरेज प्रॉपर्टी 16.18 करोड़ रुपए हैं। इनमें 81% यानी 25 सीएम करोड़पति हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के चीफ और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर हैं, जिनकी संपत्ति 177 करोड़ रुपए है। वहीं त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार के एफिडेविट के मुताबिक, उनके पास 26 लाख की प्रॉपर्टी है।

टॉप-3 अमीर मुख्यमंत्री : 

1. इस रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के सीएम एम चंद्रबाबू नायडू हैं, जिनकी टोटल प्रॉपर्टी 1,77,48,95,611 यानी 117 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

2. दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडु हैं, जिनकी टोटल प्रॉपर्टी 1,29,57,56,014 यानी 129 करोड़ रुपए से ज्यादा है। 

3. तीसरे नंबर पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं, जिनकी टोटल प्रॉपर्टी 48,31,71,009 यानी 48 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

टॉप-3 गरीब मुख्यमंत्री : 

1. पहले नंबर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार हैं, जो सीपीएम के नेता हैं। माणिक सरकार के पास टोटल प्रॉपर्टी 26,83,195 करोड़ रुपए है। 

2. दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चीफ ममता बनर्जी हैं, जिनके पास टोटल प्रॉपर्टी 30,45,13 रुपए है। 

3. तीसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती हैं, जिनके पास 55,96,854 रुपए की टोटल प्रॉपर्टी हैं।

क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले मुख्यमंत्री कितने? 

इस रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 31 में से 11 यानी 35% मुख्यमंत्री क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले हैं। जबकि 20 मुख्यमंत्री यानी 65% ने खुद को साफ छवि वाला बताया है। इसके अलावा 8 मुख्यमंत्रियों यानी 26% पर सीरियस क्रिमिनल केस दर्ज हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के खिलाफ 22 क्रिमिनल केस हैं, जिसमें से 3 सीरियस केस हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 10 क्रिमिनल केस हैं, जिसमें से 4 सीरियस केस हैं। जबकि चंद्रबाबू नायडू, केरल के सीएम पिनराई विजयन और महबूबा मुफ्ती पर कोई क्रिमिनल केस नहीं है।

Created On :   13 Feb 2018 2:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story