मुंबई के भिवंडी में गिरी 3 मंजिला इमारत, 3 की मौत, दिल्ली में भी गिरी बिल्डिंग

Update: 1 Dead, 6 rescued at #Bhiwandi #building collapse. G+3 storey building collapsed today morning. Fire Brigade NDRF at spot. Rescue operation is on! pic.twitter.com/1XpjxQJmA4
— Rakesh Trivedi (@RakeshKTrivedi) November 24, 2017
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में शुक्रवार सुबह इमारत ढह गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं बाकी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक मलबे से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव टीम मलबे को हटाने में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार करीब 14 परिवार इस बिल्डिंग में रहते हैं। इस बात की जानकारी अभी लग नहीं पाई है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय बिल्डिंग में कितने लोग मौजूद थे। आशंका है कि 10 से 12 लोगों मलबे में फंसे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि छोटी-छोटी गलियां होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। एनडीआरएफ की टीम को भी बचाव कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है। मुंबई में कई ऐसी बिल्डिंग हैं जिनकी हालात ठीक नहीं है और कभी भी हादसे का शिकार हो सकती हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।
अभी हाल में मुंबई के भिंडी बाजार 117 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत ढहने से कई परिवार तबाह हो गए थे। ये बिल्डिंग भारी बारिश की चपेट में आई थी। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
दिल्ली में भी गिरी इमारत
मुंबई के अलावा दिल्ली में भी सुबह तकरीबन 10 बजे तकरीबन 60 साल पुरानी इमारत ढह गई। यह इमारत रिटायर्ड सरकारी अधिकारी ध्रुव कुमार की है। इमारत ढहने से वो खुद भी दब गए। केंद्रीय प्रबंधन राहत बल (NDRF) ने वहां पहुंचकर ध्रुव को बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिसकर्मी पहुंच गए। मदद के लिए तत्काल (NDRF) की टीम भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इमारत गिरने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :   24 Nov 2017 11:05 AM IST