व्यापारी का बर्थडे बना कैदियों के लिए रिहाई का साधन

व्यापारी का बर्थडे बना कैदियों के लिए रिहाई का साधन

डिजिटल डेस्क,उत्तर प्रदेश। अक्सर जन्मदिन के मौके पर लोग परिवार और दोस्तों संग पार्टी करते हैं, लेकिन आगरा के एक व्यापारी ने अपने बर्थडे पर कुछ अनोखा काम किया। जिससे सभी लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। 73 वर्षीए मोतीलाल यादव एक व्यापारी है, जिन्होंने अपने जन्मदिन पर जेल के 17 कैदियों की रिहाई करा कर अपना बर्थडे मनाया। ये ऐसे कैदी थे जो पैसे न होने के कारण अपनी जमानत नहीं करा पा रहे थे।

खबरों के मुताबिक मोतीलाल यादव को ये आइडिया न्यूज पेपर से आया, जिसमें एक व्यापारी ने अपने जन्मदिन पर कैदियों को स्टील के ग्लास बांटे थे। जिसके बाद मोतीलाल ने जेल में कैदियों को रिहा कराने के बारे में पता किया और जमानत के पैसे भर कैदियों को रिहा करा कर उनको नया जीवन दिया।  

आगरा के जिला जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा के मुताबिक मोतीलाल यादव ने 35 हजार रुपए, जुर्माना राशि देकर ऐसे कैदियों की जमानत कराई है जो आर्थिक रुप से अपनी जमानत कराने में सक्षम नहीं थे। इतना ही नहीं व्यापारी ने 8 कैदियों को खाना खाने और किराए के लिए पैसे भी दिए, ताकि वे भूखे पेट यात्रा न करें। वाकई ये एक सराहनीय काम है, जिसके बाद जमानत पर छूटे लोगों को एक बार फिर अपने परिवार के पास जाने का मौका मिल सका है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   24 July 2019 9:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story