वॉशिंग मशीन में बच्चे को देख निकली पिता की चीख, सच पता चला तो आई जान में जान

A father screamed after seeing child in washing machine
वॉशिंग मशीन में बच्चे को देख निकली पिता की चीख, सच पता चला तो आई जान में जान
वॉशिंग मशीन में बच्चे को देख निकली पिता की चीख, सच पता चला तो आई जान में जान

डिजिटल डेस्क। वैसे तो वॉशिंग मशीन में कपड़े धोए जाते हैं, मगर अचानक इसमें आपको अपना बच्चा दिख जाए तो जाहिरतौर पर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ऐसा ही कुछ एक पिता के साथ भी हुआ। जैसे ही उनकी नजरें मशीन पर पड़ी और उसमें उन्हें अपने बच्चे का चेहरा दिखा तो उन्हें मानों हार्ट अटैक आ गया। मगर जैसे ही उन्हें पता चला कि मशीन में उनकी फेवरिट टी-शर्ट धुल रही है, जिसमें उन्हें अपने बच्चे का चेहरा प्रिंट कराया है तब शख्स की जान में जान आई। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर उसी शख्स ने शेयर की है जिनके साथ यह घटना घटित हुई। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, "अगर कभी भी आप अपनी पसंदीदा शर्ट धोने जा रहे हैं। खासतौर पर पर अपने बच्चे के फेस प्रिंटवाली तो उस पर एक चेतावनी जरूर लिख दें"। फोटो को ARussianAndHisBike यूजर आईडी से शेयर किया गया है।

बताया जाता है कि उस शख्स की पत्नी वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही थीं। तभी उनकी नजर अचानक वॉशिंग मशीन में पड़ गई। इसे देखकर उनके होश उड़ गए थे। बाद में सच्चाई का पता चलते ही उन्होंने इसकी तस्वीर खींचकर अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था। इस तस्वीर को देखकर पब्लिक भी हैरान है। अब तक इस फोटो पर एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। कई लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसी घटना देख तो किसी को भी हार्ट अटैक आ सकता है।

Created On :   15 Dec 2019 9:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story