अजब गजब: कोरियन शख्स ने खाया जिंदा ऑक्टोपस, लोग देखकर हो गए भयभीत, यहां देखें वीडियो

कोरियन शख्स ने खाया जिंदा ऑक्टोपस, लोग देखकर हो गए भयभीत, यहां देखें वीडियो
  • शख्स ने खाया जिंदा ऑक्टोपस
  • लोग देखकर हो गए हैरान
  • वीडियो पर लोग कर रहे कमेंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर खाने के वीडियोज देखने को मिलते हैं। कहीं कोई वेज खाना खाता है तो कहीं कोई नॉन वेज खाता है। कभी-कबार तो लोग जिंदा सीफूड भी खा लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जिंदा सीफूड खाता है। वो शख्स पहली बार ही वो खा रहा होता है। पहले तो झिझकता है लेकिन फिर आराम से वो खा लेता है। ऐसा देखकर लोगों को बड़ी हैरानी हो रही है।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक कोरियन शख्स है। वो शख्स खाने की टेबल पर बैठा हुआ है और उसके सामने जिंदा ऑक्टोपस रखा हुआ है। ऑक्टोपस हिल भी रहा होता है, ये देखकर शख्स थोड़ा घबराता है लेकिन फिर वो उस ऑक्टोपस को खा लेता है। फिर वो नॉर्मल हो जाता है।

यह भी पढ़े -दुनिया की इस जगह को आज भी कहा जाता है भूतिया राजधानी, यहां के कई घरों में रहते हैं भूतों का ढ़ेरा ! स्टडी में हुआ डरावना खुलासा

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @40kahani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है और कई लोगों ने लाइक भी किया है। कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक कह रहा है कि, हम नूडल्स के आगे नहीं जाना चाहते हैं। तो दूसरा कह रहा है कि, कि वेजिटेरियन बन जाओ तो एक सवाल कर रहा है कि भाई इसका स्वाद कैसा है।

Created On :   6 Sept 2025 4:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story