फ्रांस के अखबार का दावा, मोदी के दौरे के बाद अनिल अंबानी का 1 हजार करोड़ टैक्स माफ हुआ

फ्रांस के अखबार का दावा, मोदी के दौरे के बाद अनिल अंबानी का 1 हजार करोड़ टैक्स माफ हुआ
हाईलाइट
  • अनिल अंबानी पर हो गया था 162.6 मिलियन डॉलर का कर्ज
  • भारत ने फ्रांस की दसॉ एविएशन से 36 फाइटर जेट खरीदने का ऐलान किया था
  • रिलायंस अटलांटिक फ्लैग फ्रांस को मिली बड़ी छूट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राफेल विवाद में कांग्रेस के हमलों का शिकार बन रहे अनिल अंबानी पर अब फ्रांस के एक मीडिया हाउस ने रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद फ्रांस ने अनिल अंबानी का 162.6 मिलियन डॉलर (करीब 1,200 करोड़) का टैक्स माफ कर दिया।

फ्रांस के एक स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के दौरे के बाद "रिलायंस अटलांटिक फ्लैग फ्रांस" को बड़ी छूट दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने जैसे ही फ्रांस के साथ राफेल डील की घोषणा की, कुछ समय बाद ही अनिल अंबानी का कर्ज माफ कर दिया गया। 

रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में जब भारत और फ्रांस की दसॉ एविएशन के बीच राफेल डील हुई, उस समय ही टैक्स विवाद का सेटलमेंट कर लिया गया था। इससे कुछ माह पहले ही भारत ने फ्रांस की दसॉ एविएशन से 36 फाइटर जेट खरीदने का ऐलान किया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फ्रांस के अधिकारियों ने अंबानी की कंपनी को जांचा।

जांच में सामने आया कि अनिल अंबानी ने 2007 से लेकर 2010 तक 60 मिलियन यूरो का टैक्स नहीं चुकाया है। इसके बाद रिलायंस ने 7.6 यूरो टैक्स के तौर पर जमा करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन फ्रांस के अधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया। फ्रांस के अधिकारियों ने 2010  से लेकर 2012 तक एक और जांच कराई, इस बार उनकी कंपनी पर 91 मिलियन यूरो का टैक्स निकला। इसके बाद अप्रैल 2015 में पीएम मोदी ने राफेल डील की घोषणा की, तब तक अंबानी पर टैक्स की राशि 151 मिलियन यूरो हो गई थी, हालांकि पीएम के दौरे के बाद 7.3 मिलियन यूरो पर सेटलमेंट की बात बन गई।

 

 

 

Created On :   13 April 2019 4:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story