दिन में संत और रात में लड़कियों की दलाली करता था बाबा, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Baba Bhimanand Maharaj arrested in sex racket case after ram rahim
दिन में संत और रात में लड़कियों की दलाली करता था बाबा, क्राइम ब्रांच ने दबोचा
दिन में संत और रात में लड़कियों की दलाली करता था बाबा, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/ सतना। यह कहानी एक और बाबा की है। भीमानंद नाम का यह बाबा दिन में संत का रूप धरकर लोगों को सन्मार्ग पर चलने की शिक्षा देता था। लेकिन रात में वह जींस-पैंट पहनकर लड़कियों की दलाली करता था। दिल्ली पुलिस ने उसे सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पहले ही गिरफ्ततार किया था। लेकिन जमानत पर छूटने के बाद भी बाबा की हरकतें वही रहीं। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को उसे दोबारा धर दबोचा है। 

जानकारी के अनुसार बाबा भीमानंद को 7 साल पहले सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह जमानत पर छूट गया था। इस बार भीमानंद को फिर से सेक्स रैकेट चलाने और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच ने उसे अमर कॉलोनी थाना पुलिस को सौंप दिया है। गौरतलब है कि सोमवार को बाबा गुरमीत राम रहीम को रेप के 2 मामलों में 20 साल की सजा सुनाई गई है। 

कौन है बाबा भीमानंद

  • बाबा भीमानंद चित्रकूट के चमरौहा गांव का रहने वाला है।
  • वह खुद को साईं बाबा का अवतार बताता था।
  • बाबा के दरबार में कई विधायक और सांसद दर्शन करने आते थे।
  • स्वामी की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2015 में जब्त कर ली थी।
  • 12 साल में ही स्वामी भीमानंद महाराज ने करोड़ों की संपत्ति बना ली थी।
  • 13 बैंक खातों में उसके 90 लाख रुपए, 3 कारें भी जब्त हुई थी।
  • वह 1988 में दिल्ली के नेहरु प्लेस स्थित एक पांच सितारा होटल में गार्ड की नौकरी करता था।

ऐसे चलाता था सेक्स रैकेट 

  • अपने सेक्स रैकेट में एयरहोस्टेस और मॉडल्स को ज्यादा शामिल करता था।
  • 600 से अधिक हाईप्रोफाइल लड़कियां थी उसके सेक्स रैकेट में। 
  • कई राज्यों में फैला था भीमानंद का सेक्स रैकेट।
  • गुरमीत राम रहीम सिंह की तरह भीमानंद ने भी अपने लिए गुफा बनवा रखी थी।
  • दिन में संत और रात में दलाल बन जाता था बाबा भीमानंद।
  • सांप के साथ घूमने और नागिन डांस के लिए हमेशा चर्चा में रहता था ये बाबा।
  • भीमानंद को 1997-1998 में पहली बार और 2010 में दूसरी बार गिरफ्तार किया था।

Created On :   28 Aug 2017 2:56 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story