बिहार के पूर्व CM जगन्नाथ मिश्रा का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक

बिहार के पूर्व CM जगन्नाथ मिश्रा का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक
हाईलाइट
  • कई दिनों से जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज
  • जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का सोमवार को निधन हो गया। जगन्नाथ मिश्रा का पिछले कई दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। 82 साल के जगन्नाथ तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। बिहार में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जगन्नाथ मिश्रा की पहचान बिहार की राजनीति में दिग्गज नेता के रूप में होती थी। बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके मिश्र की बचपन से ही राजनीति में रुचि थी। उन्होंने कॉलेज के प्रोफेसर के रूप में अपना करियर प्रारंभ किया। इसके बाद वे राजनीति में आ गए और कांग्रेस में शामिल हो गए। मिश्रा केंद्रीय मंत्री का भी दायित्व संभल चुके थे। वे वर्तमान में जेडीयू में थे।

डॉ. मिश्रा पहली बार 1975 में मुख्यमंत्री बने और अप्रैल 1977 तक रहे। उसके बाद 1980 से 1983 तक यानी तीन साल के लिए मुख्यमंत्री की कमान संभाली। फिर वह 1989 में तीन महीने के लिए सीएम रहे।जगन्नाथ मिश्रा पर चारा घोटाले का भी दाग रहा और कई महीने वो जेल में भी रहे।

Created On :   19 Aug 2019 5:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story