भारत से अच्छे संबंध चाहता है चीन, युद्ध अंतिम उपाय : चीनी रणनीतिकार

China wants good relations with India, war is last resort: China strategist
भारत से अच्छे संबंध चाहता है चीन, युद्ध अंतिम उपाय : चीनी रणनीतिकार
भारत से अच्छे संबंध चाहता है चीन, युद्ध अंतिम उपाय : चीनी रणनीतिकार

डिजिटल डेस्क, पेइचिंग। हाल ही में भारत-चीन के बीच खत्म हुए डोकलाम विवाद के बाद चीनी विदेश नीति के रणनीतिकारों की ओर से एक बड़ा बयान आया है। चीनी समकालिक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान के उपाध्यक्ष युआन पेंग ने कहा है कि चीन-भारत के साथ दोस्ताना सम्बंध रखने का हिमायती है, युद्ध का नहीं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ युद्ध को चीन सबसे अंतिम समाधान के रूप में देखना चाहेगा। हालांकि चीनी विशेषज्ञ ने डोकलाम विवाद की ओर इशारा करते हुए यह भी कहा है कि चीन अपनी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और मुख्य हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा और मजबूती से अपनी सीमा की रक्षा करेगा।

चीनी विशेषज्ञ ने कहा कि डोकलाम जैसे मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों को कठिनाई में डालने के बजाय इनसे अच्छे तरह से संभालना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमें आपसी बातचीत के जरिए ऐसे मुद्दों को सुलझाना चाहिए। भारत के साथ संबंध चीन और रूस जैसे बड़े देशों के संबंध की तरह महत्वपूर्ण है। हम दोनों देशों को एक साथ बढ़ते देखना चाहते हैं।"

युआन ने चीनी विदेश नीति पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान आगे कहा, "भारत के साथ युद्ध एक ऐसी चीज है, जिसे चीन सबसे अंतिम समाधान के रूप में ही देखना चाहेगा। चीन, भारत के साथ अपने संबंध को चीन-रूस की तरह ही "रणनीतिक ऊंचाई" पर देखना चाहता है। युआन ने यह भी कहा कि जब संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और मुख्य हितों की बात आती है, तो चीन मजबूती के साथ अपनी सीमा रेखाओं की रक्षा करेगा।

बता दें कि डोकलाम में भारत-चीन के बीच करीब 72 दिनों तक गतिरोध चला था। डोकलाम में चीनी सेना द्वारा सड़क निर्माण को भारतीय जवानों द्वारा रोके जाने पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच हाथापाई हुई थी। इसके बाद कई दिनों तक चला यह गतिरोध अंततः चीन के पीछे हटने पर खत्म हुआ था। इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत माना गया था।
 

Created On :   15 Nov 2017 7:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story