भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 67 हजार नए केस, 1.03 लाख मरीज ठीक हुए, 2,329 मरीजों की मौत

coronavirus live updates in India New cases of coronavirus reported in India in last 24 hours
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 67 हजार नए केस, 1.03 लाख मरीज ठीक हुए, 2,329 मरीजों की मौत
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 67 हजार नए केस, 1.03 लाख मरीज ठीक हुए, 2,329 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • 1.03 लाख मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए
  • 25 घंटे में कोरोना से 2
  • 329 मरीजों की मौत हुई
  • भारत में 24 घंटे में 67 हजार नए संक्रमित मिले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। एक्टिव केस में कमी दर्ज की जा रही है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। नए केस में कमी भी दर्ज की जा रही है। देश में पिछले में 24 घंटे में 67 हजार 256 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 1 लाख 3 हजार 853 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 2 हजार 329 लोगों की मौत हुई है।

देश में अब तक 2 करोड़ 96 लाख 99 हजार 555 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 2 करोड़ 84 लाख 84 हजार 544 ठीक हुए है। वहीं, 3 लाख 81 हजार 931 मरीजों की मौत हुई। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 8 लाख 21 हजार 392 मरीजों की इलाज किया जा रहा है। ये आंकड़ें covidindia19.org वेबसाइट पर सुबह 9 बजे दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 71 दिनों बाद सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48% है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34 लाख 63 हजार 961 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26 करोड़ 55 लाख 19 हजार 251 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19 लाख 31 हजार 249 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38 करोड़ 52 लाख 38 हजार 220 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 67,256
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.03 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,329
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.96 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.84 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.81 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 8.21 लाख

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदी
हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन में राहत 
बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Created On :   17 Jun 2021 4:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story