अनोखी शादी: वरमाला की जगह पहनाई दूल्हा-दुल्हन ने सांप की माला 

अनोखी शादी: वरमाला की जगह पहनाई दूल्हा-दुल्हन ने सांप की माला 

डिजिटल डेस्क। शादी हर व्यक्ति के जीवन का एक खास लम्हा होता है। जिसे वो कुछ ना कुछ अनोखा करके खास बनाना चाहता है। इसके लिए लोग कई सारे अनोखे तरीके अपनाते हैं। कोई विदाई के समय कुछ अनोखा करता है, कोई डांस करते हुए अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचता है। इन दिनों ऐसा ही एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। साधारण शादियों में आपने फूलों की वरमाला देखी होगी जो दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को पहनाते हैं, लेकिन इस अनोखी शादी के वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को सांप की वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं।

क्या है वीडियो में 

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन सफेद कपड़ों में खड़े हैं और आप-पास लोग बैठे हुए हैं। फिर पंडित मंत्र पढ़ता है और बारी आती है एक-दूसरे को वरमाला पहनाने की, लेकिन यहां फूलों की वरमाला की जगह दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को सांप की वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो फेसबुक, वॉट्सएप, इंस्टाग्राम हर जगह तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि ये वीडियो किस जगह का है और कब का है इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है। इस वीडियो को हाल की में काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। 

Created On :   6 July 2018 6:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story