बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने दी फैंस को ईद की बधाई, इस अंदाज में किया विश

बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने दी फैंस को ईद की बधाई, इस अंदाज में किया विश
बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने दी फैंस को ईद की बधाई, इस अंदाज में किया विश
बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने दी फैंस को ईद की बधाई, इस अंदाज में किया विश

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। मीठी-मीठी सेवईयों का त्योहार ईद दस्तक दे चुका है। चारों तरफ ईद को लेकर खुशियां मनाई जा रही है। लोग एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी ईद का जश्न मना रहे हैं। इस खास मौके पर सेलेब्स ने अपने फैंस को खास अंदाज में विश भी किया। 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ईद की मुबारकबाद देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि  Eid Mubarak .. love peace and prosperity among all .. !


एक्टर रणदीप हुड्डा ने एक कार्टून शेयर करते हुए ईद की मुबारक बाद दी। उन्होंने लिखा कि रै भाई तन्ने ईद की राम राम।


एक्ट्रेस श्रद्धा ने लिखा कि ईद मुबारक हर किसी के लिए !!! आइए हमेशा प्यार, एकता, खुशी, समझ और सभी चीजों को अद्भुत रूप से फैलाने की पूरी कोशिश करें। बहुत सारा प्यार। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर पूरी टीम के साथ ईद की बधाई देते हुए एक वीड‍ियो शेयर किया है। वीड‍ियो में रेमो डिसूजा और वरुण संग डांसर्स की टीम नजर आ रही है।


एक्ट्रेस मल्ल्किा शेरावत ने भी ईद की बधाई दी। 


वहीं यशराज फिल्म्स ने ट्विटर पर लिख कि सभी को शांति, समृद्धि और भरपूर आनंद की कामना।


एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लिखा कि दुनियाभर में मेरे सभी दोस्तों को ईद मुबारक!! आप अपने प्रियजनों के साथ इस शुभ महीने के अंत का जश्न मनाते हुए शांति, सुख, समृद्धि और निश्चित रूप से कई टन की खुशहाली की कामना करते हैं!! बहुत प्यार #EidUlFitr #EidMubarak # Eid2019


टेलीविजन की फेवरेट बहू एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा- मेरा चांद मेरे साथ... बस अब ईद का इंतज़ार। I am witnessing the excitement in my staff for Eid.  Remembering भोपाल की ईद, भाइयों और दोस्तों के घर जाना, सिवईं खाना। चांद रात मुबारक़ आप सब को।

Created On :   5 Jun 2019 3:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story