दीपिका ऑन सोशल मीडिया: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने तमाम हॉलीवुड स्टार को इस मामले में दी मात, 190 करोड़ लोगों की बनी फेवरेट

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने तमाम हॉलीवुड स्टार को इस मामले में दी मात, 190 करोड़ लोगों की बनी फेवरेट
  • दीपिका ने तमाम हॉलीवुड स्टार को इस मामले में दी मात
  • 190 करोड़ लोगों की बनी फेवरेट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दीपिका पादुकोण हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टेलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। दीपिका ने अपनी शानदार कलाकारी से फिल्म इंडस्ट्री और लोगों के दिल में अपनी बड़ी जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने अपने काम के अलावा फेशन सेंसर और अपने पोजेटिव आत्मविश्वास से लोगों के इंस्पायर भी करती हैं। दीपिका ने भारत को कई खास मौके जैसे ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी और हाल ही में दीपिका को Hollywood Walk Of Fame से भी सम्मानित किया गया। अब दीपिका ने एक बार फिर भारत को गर्व करने का मौका दिया है। दरअसल, दीपिका की इंस्टाग्राम रील को 1.9 बिलियन यानी 190 करोड से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। ऐसे में दीपिका की ये रील दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गई रील बन चुकी है आपको बता दें दीपिका ने ये कारनामा महज 8 हफ्तों में किया है।

दीपिका ने बनाया नया रिकॉर्ड

वायरल हो रहे रील में दीपिका को एक होटल का प्रमोशन करते हुए देखा जा रहा है। दीपिका की इस प्रमोशन वीडियो को लोगों ने इतना देखा कि एक्ट्रेस के नाम एक नया रिकॉर्ड बन गया। बता दें दीपिका की इस रील ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (503 मिलियन प्लस व्यूज) और हार्दिक पांड्या xBGMI(1.6 बिलियन व्यूज) का भी रिकॉर्ड तोड़ दिय़ा है।

दीपिका के सोशल मीडिया पर 80 मिलियन फॉलोवर्स

इंस्टाग्राम पर दीपिका के 80 मिलियन फॉलोवर्स हैं। अब जब दीपिका के इस रील ने नया रिकॉर्ड बनाया है तो फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'1.9 बिलियन व्यूज कोई मजाक नहीं है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा,'2 बिलियन व्यूज भी जल्द ही पूरे हो जाएंगे..शानदार उपलब्धि'। वहीं, एक और यूजर ने लिखा,'दीपिका कमाल कर रही हैं, नया रिकॉर्ड!

Created On :   5 Aug 2025 5:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story