फीफा 2018 : आज से शुरू हो रहा महा मुकाबला, रूस के इन 12 स्टेडियम में होंगे मैच

fifa world cup 2018 matches play date and time in 12 stadiums of Russia
फीफा 2018 : आज से शुरू हो रहा महा मुकाबला, रूस के इन 12 स्टेडियम में होंगे मैच
फीफा 2018 : आज से शुरू हो रहा महा मुकाबला, रूस के इन 12 स्टेडियम में होंगे मैच
हाईलाइट
  • 14 जून से शुरू होने वाले इस फीफा वर्ल्डकप 2018 में अब चंद दिन रह गए हैं।
  • पहला मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच मॉस्को के लुझनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • वर्ल्डकप के सभी मैच रूस के 11 शहरों में स्थित 12 स्टेडियम में खेले जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। फीफा वर्ल्डकप 2018 की शुरुआत 14 जून से हो रही है। वर्ल्डकप का पहला मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच मॉस्को के लुझनिकी स्टेडियम में होने वाला है। लुझनिकी रूस की राष्ट्रीय टीम का घरेलू मैदान है। यह स्टेडियम देश के बड़े राजनीतिक आयोजनों के लिए भी जाना जाता है। गुरुवार से शुरू होने वाले इस वर्ल्डकप के लिए रूस सरकार ने सारी तैयारियां कर रखी हैं। वर्ल्डकप के सभी मैच रूस के 11 शहरों में स्थित 12 स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

जानकारी के अनुसार, वर्ल्डकप से पहले अर्जेंटीना टीम को बड़ा झटका लगा है। घुटने में चोट के कारण अर्जेंटीना के मिडफील्डर मैनुएल लानजिनी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले स्पेन टीम के कोच जुलेन को बर्खास्त कर दिया गया है। वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही स्पेनिश टीम के लिए ये एक बड़ा झटका माना जा रहा है. स्पेन का पहला मुकाबला 15 जून को पुर्तगाल से है. बता दें कि 2014 में ब्राजील में हुए फीफा विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना रनर्स-अप रही थी। फीफा वर्ल्ड कप में इस बार अर्जेंटीना को तीसरी बार खिताब जिताने का दारोमरदार उनके स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी पर है।

 

 

आइए जानते हैं कि वर्ल्डकप के सारे मैच किस स्टेडियम में, किस तारीख को और किन देशों के बीच होंगे....


लुझनिकी स्टेडियम (मॉस्को) - यह रूस की राष्ट्रीय टीम का घरेलू मैदान है।
मैचः 14 जून- रूस बनाम सऊदी अरब, 
    17 जून- जर्मनी बनाम मेक्सिको,
    20 जून- पुर्तगाल बनाम मोरक्को
    26  जून- डेनमार्क बनाम फ्रांस

निझनी नोवगोरोड स्टेडियम - वोल्गा नदी के किनारे स्थित इस स्टेडियम की क्षमता 45 हजार है। इसका उद्घाटन वर्ल्डकप के दौरान ही किया जाएगा।

    18 जून- स्वीडन बनाम कोरिया
    21 जून- अर्जेंटीना बनाम क्रोएशिया
    24 जून- इंग्लैण्ड बनाम पनामा
    27  जून- स्विटजरलैंड बनाम कोस्टारिका

एकटेरिनबर्ग अरेना स्टेडियम - बताया जा रहा है कि वर्ल्डकप के बाद इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। फिलहाल यहां वर्ल्डकप के कुल चार मैच खेले जाएंगे। 
    15 जून- मिस्र बनाम उरुग्वे
    21 जून- फ्रांस बनाम पेरू
    24 जून- जापान बनाम सेनेगल
    27 जून- मेक्सिको बनाम स्वीडन

कैलिनिनग्राद स्टेडियम - क्षमता के मामले में यह रूस का सबसे छोटा स्टेडियम है।

    16 जून- क्रोएशिया बनाम नाइजीरिया
    22 जून- सर्बिया बनाम स्विटजरलैंड
    25 जून- स्पेन बनाम मोरक्को
    28 जून- इंगलैंड बनाम बेल्जियम

समारा अरेना स्टेडियम - यह स्टेडियम उस वक्त सुर्खियों में आया जब कुछ महीने पहले फीफा ने देखा कि मैदान पर घास ही नहीं है। फिर उसके बाद जर्मनी से घास मंगाकर इसे तैयार किया गया।
    17 जून- कोस्टा रिका बनाम सर्बिया
    21 जून- डेनमार्क बनाम ऑस्ट्रेलिया
    25 जून- उरुग्वे बनाम रूस
    28 जून- सेनेगल बनाम कोलंबिया

रोस्टोव अरेना स्टेडियम - दक्षिण रूस का यह शहर यूक्रेन से महज 60 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां चार साल पहले संघर्ष में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

    17 जून- ब्राजील बनाम स्विटजरलैंड
    20 जून- उरुग्वे बनाम सऊदी अरब
    23 जून- कोरिया रिपब्लिक बनाम मेक्सिको
    26 जून- आइसलैंड बनाम क्रोएशिया

फिस्ट स्टेडियम (सोची)- यह रूस के सबसे खूबसूरत स्टेडियम में से एक है। यह बर्फीले पहाड़ों से घिरा है और ब्लैक सी के पास है।
   15 जून- पुर्तगाल बनाम स्पेन
   18 जून- बेल्जियम बनाम पनामा
    23 जून- जर्मनी बनाम स्वीडेन
    26 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम पेरू

वोलोग्राद स्टेडियम - इस स्टेडियम की साइकिल की तरह छत को केबल से जिस तरह बनाया गया है, वह इसे बाकी स्टेडियम से बिलकुल अलग बनाता है।
    18 जून- ट्यूनीसिया बनाम इंगलैंड
    22 जून- नाइजीरिया बनाम आइसलैंड
    25 जून- सऊदी अरब बनाम मिस्र
    28 जून- जापान बनाम पोलैंड

स्पार्टाक स्टेडियम
    16 जून- अर्जेंटीना बनाम आइसलैंड
    19 जून- पोलैंड बनाम सेनेगल
    23 जून- बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया
    26 जून- सर्बिया बनाम ब्राजील

सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम

    15 जून- मोरक्को बनाम ईरान
    19 जून- रूस बनाम मिस्र
    22 जून- ब्राजील बनाम कोस्टारिका
    26 जून- नाइजीरिया बनाम अर्जेंटीना

कजान अरेना स्टेडियम
    16 जून- फ्रांस बनाम ऑस्ट्रेलिया
    20 जून- ईरान बनाम स्पेन
    24 जून- पोलैंड बनाम कोलंबिया
    27 जून- दक्षिण कोरिया बनाम जर्मनी

मोर्डोविया अरेना स्टेडियम
    16 जून- पेरू बनाम डेनमार्क
    19 जून- कोलंबिया बनाम जापान
    25 जून- ईरान बनाम पुर्तगाल
    28 जून- पनामा बनाम ट्यूनीशिया

Created On :   9 Jun 2018 1:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story